फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus impact in MP Khargone barber not ready to tonsure Family of deceased, relatives shaved each other

कोरोना का डर: मृतक के परिवार को नहीं मिला नाई, एक-दूसरे का किया मुंडन

Fri, 24 Jul 2020 02:44 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 24 Jul 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus impact in MP Khargone barber not ready to tonsure Family of deceased, relatives shaved each other
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के खरगोन में कोरोना के खौफ का एक अनोखा मामला सामने आया है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर शेगाव विकासखंड के रासगांव का है। यहां एक परिवार में एक अधेड़ व्यक्ति मौत हो गई थी, और क्षौर कर्म अर्थात बाल कटवाने  के लिए उस परिवार को नाई की जरूरत थी, लेकिन मृतक के घर के सामने एक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से गांव के सभी नाइयों ने मुंडन करने से इंकार कर दिया। मजबूरी में परिवार के सभी पुरुष सदस्यों ने आपस में एक दूसरे का मुंडन किया।

विज्ञापन


दरअसल, कुछ दिन पहले 52 वर्षीय अधेड़ श्रीराम चौधरी की मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद दसवें पर परिवार का क्षौर कर्म (मुंडन) होना था, लेकिन गांव में कोरोना का खौफ इतना अधिक है कि गांव के सभी नाइयों ने मुंडन करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


इसकी वजह यह थी कि मृतक के घर के सामने एक कंप्यूटर ऑपरेटर कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसके चलते सभी नाइयों ने परिवार के लोगों का मुंडन करने से इनकार दिया। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने खुद ही एक दूसरे का मुंडन करने का निर्णय लिया और मुंडन करने की सभी सामग्री खरीद कर लाए। इसके बाद 40 रिश्तेदारों ने आपस में एक दूसरे का मुंडन संस्कार किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed