फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Corona Virus Updates: MP Indore Complete LockDown for next three days

कोरोना : अगले तीन दिनों के लिए बंद रहेगा इंदौर, नहीं मिलेगा जरूरत का कोई सामान

Mon, 30 Mar 2020 08:25 AM IST
अपूर्वा राय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 30 Mar 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Updates: MP Indore Complete LockDown for next three days
इंदौर की सड़क पर सन्नाटा - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस महामारी का रूप लेकर कई देशों में फैल चुका है। भारत में इससे संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा इटली में देखने को मिला है। भारत में कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार ने 22 मार्च से 21 दिन के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का एलान किया गया है।

विज्ञापन


बावजूद इसके कुछ लोग लापरवाही दिखा रहे हैं। जिसका नतीजा ये है कि दिन प्रतिदिन इसके मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश भर में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा मंडराने लगा है। इसी वजह से मध्यप्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। राज्य सरकार ने इंदौर में देश का सबसे सख्त लॉकडाउन करने का फैसला किया है। इस दौरान यह शहर पूरी तरह से थम जाएगा। इंदौर में अब तक 32 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। आज 8 नए मरीज आए सामने हैं जिनमें 7 इंदौर औऱ 1 उज्जैन का रहने वाला है।
विज्ञापन


शहर में एक अप्रैल तक राशन, सब्जी, दूध डेयरी व अन्य किसी भी सामान की बिक्री नहीं होगी और न ही होम डिलिवरी मिलेगी। इसके साथ ही पेट्रोल पंप भी बंद रखे जाएंगे। लॉकडाउन की लगातार अनदेखी को देखते हुए प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। बीते पांच दिनों में इंदौर में संक्रमितों का संख्या लगातार बढ़ती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने चंदन नगर, रानीपुरा जैसे इलाकों को खास तौर पर चिह्नित किया है और यहां आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इंदौर में संक्रमितों की संख्या 22 पर पहुंच गई है। 

इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए कई अधिकारी नियुक्त किए हैं। साथ ही सरकार ने यह साफ कर दिया है कि संपूर्ण लॉकडाउन का उल्लंघन किसी ने भी किया तो उसपर सख्त कार्रवाई होगी।

मध्यप्रदेश में मरीजों की तादाद 47 हुई
मध्यप्रदेश में आठ और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की सोमवार को पुष्टि के बाद सूबे में इस संक्रमण की जद में आए लोगों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। इनमें से दो लोगों की मौत की पहले ही पुष्टि की जा चुकी है।


फिलहाल इनमें से 45 लोग प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि दो अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में इंदौर का एक निवासी और उज्जैन की एक महिला है। ये दोनों मरीज 65-65 साल के थे और उन्होंने इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed