{"_id":"5f3aa611d30770148e1b45a3","slug":"corona-positive-youth-leader-of-bjp-kept-roaming-with-jyotiraditya-scindia-and-took-photos-without-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन में सिंधिया के साथ घूमता रहा कोरोना संक्रमित युवा नेता, बिना मास्क खिंचवाए फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन में सिंधिया के साथ घूमता रहा कोरोना संक्रमित युवा नेता, बिना मास्क खिंचवाए फोटो
Mon, 17 Aug 2020 09:17 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोमवार को उज्जैन यात्रा के दौरान एक युवा नेता संकट का सबब बन गया। यह युवा नेता कोरोना संक्रमित होने के बावजूद सिंधिया के साथ घूमता रहा। यहां तक कि उसने मास्क हटाकर भी सिंधिया और सांसद के साथ फोटो खिंचवाए। उक्त युवा नेता पूर्व पार्षद अमित श्रीवास्तव और योगेश सांगते के साथ आया था
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इस युवा नेता का कोरोना जांच के लिए कल सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। यह नेता भाजपा कार्यालय के साथ सांसद और मंत्री निवास पर भी पहुंचा था। घटना के बाद से पूरी पार्टी में खलबली मच गई है। फिलहाल युवा नेता को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
बाल-बाल बचे सिंधिया, हो सकता था बड़ा हादसा
बाबा महाकाल सवारी में रामघाट के ऊपर राणा जी की छतरी पर सिंधिया के साथ हादसा होते होते रह गया। दरअसल बाबा महाकाल की शाही सवारी का पूजन करने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया राणा जी की छतरी से रामघाट की ओर जा रहे थे तभी उनके कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का-मुक्की के दौरान रेलिंग उनके ऊपर गिरते-गिरते बची। घटना के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ देर रुक कर कार्यकर्ताओं पर नाराज भी हुए।
विज्ञापन
