फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Corona infected person in Morena Madhya Pradesh organized feast on death of his mother, 10 participants got infection

कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति ने आयोजित किया मृत्युभोज, शामिल होने वाले 10 चपेट में

Sun, 05 Apr 2020 04:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 05 Apr 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Corona infected person in Morena Madhya Pradesh organized feast on death of his mother, 10 participants got infection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के मुरैना में दुबई से लौटे कोरोना वायरस से संक्रमित 45 वर्षीय व्यक्ति की दिवंगत मां की तेरहवीं में शामिल होने वालों में 10 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद अब 26 हजार से ज्यादा लोगों को अलग स्थान पर रखा गया है। इस व्यक्ति की पत्नी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। यह मृत्युभोज 20 मार्च को मुरैना में हुआ था और इसमें करीब 1,200 लोग शामिल थे।

विज्ञापन


दरअसल, यह व्यक्ति अपनी मां की तेरहवीं करने के लिए 17 मार्च को दुबई से अपने घर मुरैना आया था। उसने अपनी विदेश यात्रा की जानकारी अधिकारियों को नहीं दी थी। उसकी विदेश यात्रा का पता चलने पर इस व्यक्ति और उसकी पत्नी की 31 मार्च को कोरोना संक्रमण की जांच की गई। दो अप्रैल को आई रिपोर्ट में दोनों संक्रमित पाए गए। इसके बाद व्यक्ति के संपर्क में आए 10 अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


मुरैना जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) आरसी बांदिल ने बताया कि मुरैना में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए ये लोग दुबई से लौटे व्यक्ति की मां की तेरहवीं पर दिए गये भोज में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि इस घटना के सामने आने के बाद इससे संबंधित लोगों की जांच के तहत करीब दो दर्जन लोगों को जिला अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कर उनके नमूने लिए गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदिल ने बताया, 'इस मृत्युभोज में शामिल हुए लोगों और उनसे जुड़े जिले के 26 हजार से ज्यादा लोगों को उनके घरों पर ही पृथक वास में रखा गया है।' उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से मृत्युभोज में आए लोगों की मेडिकल टीमों द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसके अलावा प्रशासन ने इन लोगों के सैकड़ों घरों को संक्रमण मुक्त कराया है। साथ ही ऐसे लोगों की पहचान भी की जा रही है, जो इनके संपर्क में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed