इंदौरः कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ी, रिकवरी दर में आई गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जहां कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, वहीं रिकवरी दर में भी गिरावट देखी जा रही है। इंदौर के नोडल अधिकारी ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए बताया कि शहर में आठ फीसदी संक्रमण दर के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 37,115 हो गई है जबकि रिकवरी दर घटकर 90.7 फीसदी पर पहुंच गई है।
उन्होंने बताया कि कुल संक्रमितों में से 33,693 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि मौसम में बदलाव और त्योहार होने के कारण पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ रही है।
COVID19 positivity rate stands at nearly 8% in Indore at 37,115 total cases. Recovery rate has fallen & currently stands at 90.7% with 33,693 recoveries. We're expecting a rise in cases due to weather change & flouting of norms during festival season: Nodal Officer, Indore, MP pic.twitter.com/iLR3T1RqLz
— ANI (@ANI) November 21, 2020
