फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Controversy over The Accidental Prime Minister in madhya paradesh

मध्यप्रदेश : "द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर" पर विवाद, भाजयुमो कार्यकर्ताओं का हंगामा

Fri, 11 Jan 2019 02:24 PM IST
आसिम खान भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Published by: आसिम खान Updated Fri, 11 Jan 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
Controversy over The Accidental Prime Minister in madhya paradesh
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर

बहुचर्चित फिल्म "द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर" को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के एक वरिष्ठ नेता के कथित रूप से धमकी भरे संदेश पर भड़के करीब 300 भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां एक शॉपिंग मॉल में हंगामा किया। वे अनुपम खेर के प्रमुख किरदार वाली फिल्म की रिलीज के पहले दिन इसका शो देखने पहुंचे थे।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बैंड-बाजे के साथ आये भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विजय नगर क्षेत्र स्थित मल्हार मेगा मॉल में एक साथ दाखिल हुए। हंगामे की आशंका को देखते हुए वहां पहले ही पुलिस बल तैनात था। अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं को शॉपिंग मॉल में हुड़दंग से रोका गया और उनसे कहा गया कि वे शांतिपूर्ण ढंग से फिल्म देखें।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच हील-हुज्जत और मामूली कहा-सुनी भी हुई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस पर "तानाशाही" का आरोप लगाया। भाजयुमो की शहर इकाई के अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार ने संवाददाताओं से कहा, "भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने प्रदेश के सिनेमाघरों में द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर के प्रदर्शन के खिलाफ टॉकीज मालिकों को खुलेआम धमकी दी थी। हमने इस धमकी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए फिल्म देखी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े की फेसबुक प्रोफाइल पर इस फिल्म का ट्रेलर पोस्ट करते हुए 28 दिसंबर को लिखा गया था, "जो भी थियेटर इस झूठी फिल्म को दिखाने का प्रयास करेगा, उस थियेटर के नुकसान की जिम्मेदारी उसके मालिक की होगी।"  इस विवादास्पद पोस्ट पर वानखेड़े की प्रतिक्रिया कई प्रयासों के बावजूद अब तक नहीं मिल सकी है।


एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने हालांकि इस पोस्ट पर कहा, "यह पोस्ट वानखेड़े का निजी विचार हो सकता है। सूबे की कांग्रेस सरकार ने इस फिल्म के प्रदर्शन के दौरान सिनेमाघरों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये हैं।’’ बहरहाल, त्रिपाठी यह आरोप लगाने से नहीं चूके कि अगले लोकसभा चुनावों से पहले रिलीज फिल्म "द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर" भाजपा द्वारा "प्रायोजित" प्रतीत होती है। उन्होंने कहा, "इस बॉलीवुड शाहकार के जरिये पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की छवि धूमिल करने की कोशिश की गयी है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed