फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Controversy over IAS Niyaz's tweet: Medical Education Minister said will write a letter to Personnel Department for action

IAS नियाज के ट्वीट पर विवाद: चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले कार्मिक विभाग को कार्रवाई के लिए लिखेंगे पत्र

Sun, 20 Mar 2022 01:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 20 Mar 2022 01:08 PM IST
सार

द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर मध्य प्रदेश के आईएएस नियाज खान के ट्वीट का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के बाद अब चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कार्मिक विभाग को पत्र लिखेंगे।   

विज्ञापन
Controversy over IAS Niyaz's tweet: Medical Education Minister said will write a letter to Personnel Department for action
विश्वास सारंग मंत्री मध्य प्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर मध्य प्रदेश के आईएएस नियाज खान के ट्वीट का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के बाद अब चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कार्मिक विभाग को पत्र लिखेंगे। 
विज्ञापन

 
विश्वास सारंग ने कहा कि नियाज खान अपनी सीमाएं लांघ रहे है। जिस पद पर वह है उसकी अपनी आचार संहिता है। वह फिरकापरस्ती और अराजकता फैला कर लाइम लाइट में आना चाहते है। यह उनके सर्विस रूल के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वह कार्मिक विभाग को उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिख रहे हैं। इससे पहले रामेश्वर शर्मा ने भी उनके ट्वीट पर सवाल उठाते हुए नियाज खान से स्पष्टीकरण लेने सरकार से मांग की है।
विज्ञापन

 
बता दें नियाज खान ने ट्वीट किया था कि  कश्मीर फाइल ब्राह्मणों का दर्द दिखाती है। उन्हें पूरे सम्मान के साथ कश्मीर में सुरक्षित रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का नाम लिए बिना कहा कि निर्माता को कई राज्यों में बड़ी संख्या में मुसलमानों की हत्याओं को दिखाने के लिए भी एक फिल्म बनानी चाहिए। मुसलमान कीड़े नहीं बल्कि इंसान हैं और देश के नागरिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नियाज खान मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे अभी लोक निर्माण विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं। नियाज खान अब तक 7 पुस्तक लिख चुके हैं। आईएएस अधिकारी नियाज अभी अपने धर्म की हिंसक छवि को मिटाने के लिए रिसर्च कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस्लाम अभी कई संगठनों की छवि के कारण बदनाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed