{"_id":"65e8344a5d1e7f59240c2d07","slug":"congress-workers-in-chhindwara-administered-oath-not-to-leave-the-party-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कांग्रेस को शपथ का सहारा, छिंदवाड़ा में कार्यकर्ताओं को दिलाई गई पार्टी नहीं छोड़ने की प्रतिज्ञा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कांग्रेस को शपथ का सहारा, छिंदवाड़ा में कार्यकर्ताओं को दिलाई गई पार्टी नहीं छोड़ने की प्रतिज्ञा
Wed, 06 Mar 2024 02:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:45 PM IST
सार
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ काम करने, सांसद नकुल नाथ को चुनाव जिताने और भाजपा के किसी भी प्रलोभन न फंसने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में कार्यकर्ताओं को दिलाई गई शपथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता, पार्षद और कार्यकर्ता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस के सामने लोकसभा चुनाव जीतना भी चुनौती बन गई है। ऐसे में अब कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को पार्टी में बनाए रखने के लिए उन्हें शपथ दिला रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही एक वीडियो अब सामने आया है, जिसमें कि कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ काम करने, सांसद नकुल नाथ को चुनाव जिताने और भाजपा के किसी भी प्रलोभन न फंसने की शपथ दिला रहे हैं। यह वीडियो पिछले दिन हुई जोन प्रभारी की बैठक का है जिसमें यह शपथ दिलाई जा रही है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में भी दिलाई गई थी शपथ
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में भी शपथ दिलाई गई थी। फिलहाल पार्टी के लिए यह युक्ति कितनी कारगर होगी यह चुनाव परिणाम ही तय करेंगे।
विज्ञापन
