फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress worker wears shoes after 15 years in the presence of CM in MP

संकल्प हुआ पूरा, 15 साल बाद सरकार ने खुद पहनाए कार्यकर्ता को जूते

Thu, 27 Dec 2018 08:32 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 27 Dec 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
सार
  • कांग्रेस कार्यकर्ता ने जूते न पहनने का संकल्प लिया था।
  • प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहने जूते।
  • सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में जूते पहने।
loader
Congress worker wears shoes after 15 years in the presence of CM in MP
15 साल बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने जूते पहने - फोटो : Twitter

विस्तार

मध्यप्रदेश में एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बन जाती तब तक वह नंगे पैर घूमेंगे। 40 वर्षीय कार्यकर्ता ने 15 साल बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में जूते पहने। 



सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, "आज निवास पर राजगढ़ के कार्यकर्ता श्री दुर्गा लाल किरार से मिलकर उन्हें जूते पहनाए, उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक जूता नहीं पहनेंगे। ऐसे कार्यकर्ताओं को सलाम है जो पूरी निष्ठा से कांग्रेस के लिए दिन रात मेहनत करते हैं।" इसकी फोटो भी ट्वीट के साथ सीएम ने शेयर की। उस दौरान वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे। 

 
बता दें कमलनाथ ने 17 दिसंबर को मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। यहां 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी है। साल 1993 से 2003 तक दिग्विजय सिंह प्रदेश के सीएम थे। इसके बाद कांग्रेस विधानसभा चुनाव हार गई और भाजपा की सरकार बनी। 2003 से 2018 तक भाजपा की सरकार रही और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री रहे। 

यहां विधानसभा चुनावों के लिए 28 नवंबर को मतदान हुआ था और 11 दिसंबर को नतीजे आए। जिसमें कांग्रेस ने 230 में से 114 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने यहां बसपा के दो, सपा के एक और चार अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई। वहीं भाजपा को यहां 109 सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed