{"_id":"617fe48dd6bcdf0f78536c3a","slug":"congress-starts-membership-drive-taking-target-of-adding-50-lakh-new-people-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की तैयारी: 50 लाख नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य, भोपाल से हुई सदस्यता अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की तैयारी: 50 लाख नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य, भोपाल से हुई सदस्यता अभियान की शुरुआत
Mon, 01 Nov 2021 06:28 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 01 Nov 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : फाइल
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर खुद को मजबूत करने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसके तहत सोमवार को राज्य में नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता महाअभियान की शुरुआत की गई। भोपाल में स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में इस अभियान का आगाज हुआ।
विज्ञापन
इस मौके पर दिग्विजय सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने नए सिरे से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हम पूरे राज्य में 50 लाख नए सदस्य बनाएंगे। यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पीसी शर्मा व नरेंद्र सलूजा आदि नेताओं ने भी फिर से सदस्यता ली।
विज्ञापन
कमलनाथ ने कहा कि जो युवा पहली बार कांग्रेस के सदस्य बन रहे हैं, उनके लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। उनके लिए आज का दिन कांग्रेस की संस्कृति, विचारों व नीति को अपनाने का दिन है। कमलनाथ ने कहा, कांग्रेस की संस्कृति देश की संस्कृति है। इसी संस्कृति के कारण ही हमारा देश आज एक झंडे के नीचे खड़ा है।
विज्ञापन
