फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress protests against prevailing law and order situation in Madhya Pradesh in Bhopal

भोपाल: बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गृहमंत्री का बंगला घेरने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने भांजी लाठियां

Thu, 23 Nov 2017 05:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 23 Nov 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against prevailing law and order situation in Madhya Pradesh in Bhopal
बिगड़ते कानून-व्यवस्था के सवाल पर भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ता मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर उनके बंगले का घेराव करने पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विरोध दर्ज करने से रोकने के लिए उन पर लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों के डटे रहने पर वाटर कैनन के जरिये पानी की बौछार मारने लगी। 
विज्ञापन


पूरे मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के राज्य प्रभारी दीपक बाबरिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

 

गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का बंगला घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने शिवाजी चौक के पास रोका, लेकिन वे रुके नहीं तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज और वॉटर केनन का इस्तेमाल कर उन्हें पीछे धकेला। विपक्ष गृहमंत्री के इस्तीफा की मांग कर रहा है। 


गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की वारदातें बढ़ी हैं और राजधानी में गैंगरेप के कई मामले सामने आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हुआ है। इन घटनाओं में पुलिस प्रशासन की लापरवाही उजागर होने के बाद महिला सुरक्षा प्रदेश के लिए बड़ा मुद्दा बन कर उभरी है। 

कांग्रेस का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को उजागर करते हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था को पुख्ता रखने की जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहने पर गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed