फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   congress mp state president selection

मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी

Sat, 21 Dec 2013 12:46 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 21 Dec 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
congress mp state president selection

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और अरुण यादव के नामों पर विचार किया जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष के लिए इन दो नामों का पैनल बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजा गया है।

विज्ञापन


एक-दो दिन में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। कांग्रेस हाईकमान मध्य प्रदेश में एक ऐसे नेता की तलाश में है, जो युवा और अनुभवी दोनों हो।
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों के बाद पस्त पड़ी कांग्रेस में जान फूंकने के लिए एक ऐसे ऊर्जावान नेता को तलाशा जा रहा है। इसी के मद्देनजर ज्योतिरादित्य सिंधिया और अरुण यादव दोनों में से किसी एक को यह मौका दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों में जिस तरह की कांग्रेस विरोधी लहर दिखाई दी है, उसके मद्देनजर कांग्रेस के लोकसभा चुनावों में ज्यादा सीटें हासिल करने की संभावना नहीं है।

अगले पांच साल में कांग्रेस का संगठन खड़ा करने और नौजवानों को उसमें जोड़ने के लिए एक नौजवान नेता तलाशा जा रहा है। उधर, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पूरी कोशिश में लगे हैं कि निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को ही नेता प्रतिपक्ष बना दिया जाए।

शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में सिंगरौली के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा भी कि नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का नजदीकी इलाका है और पार्टी उनसे कहेगी कि वे पूरे मामले की जानकारी लें।

अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष बनते हैं तो नेता प्रतिपक्ष का पद कमलनाथ समर्थक नेता के पास जा सकता है। तब अजय सिंह को विधानसभा उपाध्यक्ष पद का प्रस्ताव मिल सकता है।


विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए बाला बच्चन का नाम भी सामने आ रहा है चूंकि प्रदेशाध्यक्ष पद से एक आदिवासी नेता को हटाया जा रहा है, इसलिए विधानसभा उपाध्यक्ष पद आदिवासी नेता बाला बच्चन को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed