{"_id":"5b82370c42c792467166415d","slug":"congress-mla-umang-singhar-slapped-a-bjp-leader-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक ने भाजपा नेता को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक ने भाजपा नेता को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
उमंग सिंघार
मध्यप्रदेश के गंधवानी से विधायक और स्वर्गीय कांग्रेसी नेता जमुना देवी के भतीजे उमंग सिंघार ने भाजपा नेता को चांटा मारा है। जिसके बाद वह विवादों में आ गए हैं। विधायक ने धार से भाजपा सांसद सावित्री ठाकुर के सामने भाजपा नेता को चांटा मारा। जानकारी के अनुसार यह घटना धार के टांडा में घटित हुई। यहां मुआवजा राशि के वितरण को लेकर आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
इसी कार्यक्रम में भाजपा सांसद सावित्री ठाकुर और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कांग्रेस और भाजपा की तरफ से मुआवजा राशि वितरण का श्रेय लेने को लेकर होड़ मच गई। इसी दौरान पनपी विवाद की स्थिति में विधायक अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और उन्होंने भाजपा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रदीप गादिया को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन
हुआ यूं कि सांसद सावित्री ठाकुर मुआवजा राशि के चेक का वितरण करने के लिए यहां पहुंची थी। इसी दौरान विधायक सिंघार ने आपत्ती जताते हुए चेक को उनसे लेने की कोशिश की। जिसकी वजह से विवाद हो गया और उन्होंने भाजपा नेता को चांटा मार दिया। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस ने हस्तक्षेप करके दोनों पक्षों को शांत करवाया। भाजपा नेता ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
#WATCH: Congress MLA Umang Singhar (in white shirt) attacks a BJP leader in Dhar. #MadhyaPradesh (25.08.18) pic.twitter.com/8WU1ADka0q
— ANI (@ANI) August 26, 2018
