फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress MLA son arrested after six months in misdeed case

मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक का फरार बेटा दुष्कर्म मामले में छह महीने बाद गिरफ्तार

Fri, 10 Dec 2021 12:10 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इंदौर।
एजेंसी, इंदौर। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Dec 2021 12:10 PM IST
सार

 कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। दो अप्रैल को महिला थाने में युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
Congress MLA son arrested after six months in misdeed case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर दुष्कर्म का आरोप है और बीते छह महीने से वह फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी।

विज्ञापन

 
पुलिस को टिप मिली थी कि इंदौर से 80 किलोमीटर दूर शाजापुर जिले के मक्सी कस्बे में करण छिपा है।  इसके बाद क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस की संयुक्त टीम ने करण को उसके साथी राहुल राठौर के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन

 

पुलिस इस अपराध में राहुल की भूमिका की भी जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद करण का मेडिकल कराया गया और उससे पूछताछ जारी है। उसे कोर्ट में पेशकर हिरासत मांगी जाएगी।

करण के खिलाफ 2 अप्रैल को महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसका दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में 19 अक्तूबर को करण के छोटे भाई शिवम से भी पूछताछ की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed