मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक का फरार बेटा दुष्कर्म मामले में छह महीने बाद गिरफ्तार
कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। दो अप्रैल को महिला थाने में युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर दुष्कर्म का आरोप है और बीते छह महीने से वह फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी।
पुलिस को टिप मिली थी कि इंदौर से 80 किलोमीटर दूर शाजापुर जिले के मक्सी कस्बे में करण छिपा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस की संयुक्त टीम ने करण को उसके साथी राहुल राठौर के साथ धर दबोचा।
Madhya Pradesh: Karan Morwal (MLA Murli Morwal's son) was presented before District Court in Indore earlier today. He has been sent to 1-day Police remand.
विज्ञापन विज्ञापन
In April this year, a woman had filed a Police complaint that Karan Morwal sexually exploited her on pretext of marriage. pic.twitter.com/WAmmxM49J3 — ANI (@ANI) October 26, 2021
पुलिस इस अपराध में राहुल की भूमिका की भी जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद करण का मेडिकल कराया गया और उससे पूछताछ जारी है। उसे कोर्ट में पेशकर हिरासत मांगी जाएगी।
करण के खिलाफ 2 अप्रैल को महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसका दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में 19 अक्तूबर को करण के छोटे भाई शिवम से भी पूछताछ की थी।
