फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress mla rajneesh singh help kamal nath in wearing shoes

कांग्रेस विधायक ने कमलनाथ को पहनाए जूते, वीडियो वायरल होने पर कहा वो मेरे पिता समान

Mon, 25 Jun 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Updated Mon, 25 Jun 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Congress mla rajneesh singh help kamal nath in wearing shoes
कमलनाथ

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जूता विवाद से घिर गए हैं। दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रदेश अध्यक्ष को एक कांग्रेस विधायक जूते पहनाते हुए नजर आ रहा है। विवाद बढ़ने पर विधायक ने कमलनाथ को अपने पिता के समान बताया है। दो या तीन सेकेंड वाली इस वीडियो ने भाजपा को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका दे दिया है। 

विज्ञापन


कमलनाथ को जूते पहनाने वाले विधायक का नाम रजनीश सिंह है जो सिवनी की केवलारी सीट से विधायक हैं। उन्होंने इस पूरे विवाद को कमलनाथ को पिता समान बताकर हवा देने का काम किया है। हुआ कुछ यूं कि कमलनाथ हिमाचल की पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए सिवनी के गांव घूरवाड़ा आए थे। स्वर्गीय कांग्रेस नेता की फोटो पर माल्यार्पण करने के बाद जैसे ही कमलनाथ अपने जूते पहनने के लिए पहुंचे तो कांग्रेस विधायक ने जल्दी से उन्हें उनके जूते पहना दिए। 
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर रजनीश सिंह का कहना है कि भीड़ में कमलनाथ के लिए अपने जूते ढूंढना मुश्किल होता। इसी वजह से उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की मदद की थी। उनका कहना है कि यदि वो आज कांग्रेस के विधायक हैं तो इसमें कमलनाथ का आशीर्वाद है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पिता और कमलनाथ के बीच सालों पुराने करीबी संबंध थे। पिता की राजनीतिक विरासत उन्हें कमलनाथ के आशीर्वाद से ही मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed