फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   congress leader murdered in madhya pradesh

कांग्रेस नेता के कत्ल की गुत्थी सुलझी

Sat, 05 Jul 2014 10:20 AM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
congress leader murdered in madhya pradesh

कांग्रेस नेता के कत्ल के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता बहादुर सिंह राजपूत के शव को पुलिस ने 23 जून को गुंगा फॉरेस्ट एरिया से बरामद किया था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम सुनील ठाकुर और तेजस्वरी पिल्लई हैं। इससे पहले पुलिस ने कत्ल के सिलसिले में हीरामणी शर्मा, मानव शर्मा और सुमित कपूर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


तेजस्वरी, कांग्रेस नेता राजपूत के पास अकाऊंटेंट का काम करती थी। पुलिस का दावा है कि हीरामणी और तेजस्वरी इस घटना के मास्टरमाइंड हैं।

ये था कत्ल का प्लान

congress leader murdered in madhya pradesh

पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजपूत कर्ज में था और इसको लेकर वह काफी दवाब में रहता था। इसी कारण से वह अपने स्टाफ के साथ भी कई मर्तबा गलत व्यवहार कर जाता था और लोग उससे दुश्मनी मानने लगते थे।

राजपूत ने अपने साथियों को बताया था कि वह फाइनेंसरों के दवाब से बचने के लिए कुछ दिन के लिए गायब हो जाएगा।

आरोपी उसकी इस बात को जानते थे और उन्होंने प्लान बनाया कि यदि उसे मार कर लाश को छुपा दिया जाए तो दुनिया यही समझेगी कि वह कर्ज के कारण भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed