{"_id":"5c524c25bdec2273ab60698a","slug":"congress-for-hindutva-after-government-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में सरकार बनाते ही कांग्रेस ने ‘हिंदुत्व’ की राह पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में सरकार बनाते ही कांग्रेस ने ‘हिंदुत्व’ की राह पकड़ी
Thu, 31 Jan 2019 06:45 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 31 Jan 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
कमलनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के एजेंडे पर चलती दिखाई दे रही है। इस दिशा में उसने अध्यात्म मंत्रालय बनाने के बाद अब एक हजार गोशालाएं खोलने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकार ने बीते 15 साल में एक भी गोशाला नहीं खोली। हम अगले चार महीने में एक हजार गोशालाएं शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कांग्रेस ने अपने ‘वचन-पत्र’ में गोशालाएं स्थापित करने का वादा भी किया था। कमलनाथ ने कहा कि हम वचन-पत्र में अपने वादे के मुताबिक प्रदेश में गोशालाएं स्थापित करेंगे। मंगलवार को हुई एक बैठक में मुख्यमंत्री ने गोशालाओं के बारे में दिशा-निर्देश दिए। राज्य में अभी 614 गोशालाएं चल रही हैं और ये सभी प्राइवेट सेक्टर में हैं। पहली बार होगा, जब सरकार गोशालाएं शुरू करेगी।
विज्ञापन
दो हजार करोड़ का किसान ऋण घोटाला
इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह जानकारी भी दी कि राज्य में किसानों की कर्जमाफी की प्रक्रिया के दौरान दो हजार करोड़ का ऋण घोटाला सामने आया है। यह प्रारंभिक आंकड़ा है। मुमकिन है, यह तीन हजार करोड़ तक पहुंच जाए। इस मामले में एफआईआर के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
