फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress expressed concern over the decreasing growth of tigers

Tiger: बाघों की घटती ग्रोथ पर कांग्रेस ने जताई चिंता, पूर्व विधायक ने कहा- आंकड़ों को गंभीरता से ले सरकार

Sun, 09 Apr 2023 03:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 03:49 PM IST
सार

वन्य जीवों के जानकार एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कर्नाटक के मैसूर से जारी बाघों की संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पीएम के आंकड़े बताते हैं कि बीते 4 वर्षों के दौरान देश में महज 200 बाघों की ग्रोथ हुई है, जो बीते 16 वर्षों में सबसे कम है।

विज्ञापन
Congress expressed concern over the decreasing growth of tigers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाघों को लेकर जो नए आंकड़े सामने आए हैं, उस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा है जो आंकड़े बताए गए हैं, उसके अनुसार बीते चार सालो में सबसे कम ग्रोथ हुई है। इसे गंभीरता से लेना होगा। 
विज्ञापन


वन्य जीवों के जानकार एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कर्नाटक के मैसूर से जारी बाघों की संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पीएम के आंकड़े बताते हैं कि बीते 4 वर्षों के दौरान देश में महज 200 बाघों की ग्रोथ हुई है, जो बीते 16 वर्षों में सबसे कम है। इससे साफ है कि कांग्रेस के शासन काल मे लांच किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की अवधारणा तथा कड़ी मेहनत से जो उपलब्धि हासिल हुई थी, वह अब खतरे में है। 
विज्ञापन


अजय सिंह ने कहा कि इसका कारण सरकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार और जंगलों के आसपास रहने वाले आदिवासियों व ग्रामीणो पर हो रहा अन्याय है। प्रधानमंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को अपनी पीठ ठोंकने की बजाय बाघ वृद्धि दर में आई कमी पर आत्मचिंतन करना चाहिए। सिंह ने सरकार से पिछले 4 वर्षों में हुई बाघों की मौत के आंकड़े जारी करने के साथ उनके संरक्षण और संवर्धन के उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइगर प्रोजेक्ट ने बढ़ाए बाघ
उल्लेखनीय है कि भारत में बाघों की घटती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन प्रधानमत्री इंदिरा गांधी की कांग्रेस सरकार ने 1 अप्रैल 1973 को प्रोजेक्ट टाइगर लांच किया था। उस समय यह प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर थी, लेकिन इस प्रोजेक्ट की बदौलत देश मे बाघों की संख्या बढ़ने लगी। साल 2006 में भारत में कुल 1411 बाघ थे, जो 2010 मे 1706 हो गए। फिर 2014 में 2226 तथा 2018 में इनकी तादाद 2967 हो गई। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में 3167 बाघ होने की जानकारी दी गई है। 


आंकड़ों के अनुसार देश में 2010 में 295, 2014 में 520 और 2018 में 721 बाघ बढ़े। जबकि बीते 4 वर्ष के दौरान देश में टाइगरों की संख्या में महज 200 बढ़ी है। जो कि अब तक की सबसे धीमी ग्रोथ मानी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed