फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress accused of breaking the seal of the strong room door the collector inspected with the representatives in Ratlam

Madhya Pradesh: रतलाम में स्ट्रांग रूम के दरवाजे की सील तोड़ने का कांग्रेस ने लगाया आरोप, कलेक्टर ने कराया निरीक्षण

Sat, 16 Jul 2022 06:56 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 06:56 PM IST
सार

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी सहित अन्य नेता पहुंचे शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, प्रेक्षक के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौके पर पहुंचे देखी वस्तुस्थिति, बोले नहीं टूटी सील

विज्ञापन
Congress accused of breaking the seal of the strong room door the collector inspected with the representatives in Ratlam
रतलाम स्ट्रांग रूम - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम की सील तोड़े जाने की बात सामने आई है। कांग्रेस के आरोप पर राज्य निर्वाचन द्वारा नियुक्त प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी और भाजपा नेताओं को ले जाकर स्ट्रांग रूम की सील दिखाई, जो लगी नजर आई।
विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि स्ट्रांग रूम तक जाने के दो रास्ते हैं। एक रास्ते पर बने दो दरवाजों पर भी सील थी जो तोड़ी गई है। इतना ही नहीं, इनका आरोप है कि यहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हैं। उसे सुधारने के लिए एक आदमी को ऊपर जाना था, लेकिन चार अन्य आदमी भी ऊपर गए थे जिनके पास कोई कार्ड नहीं था।
विज्ञापन


कांग्रेस के आरोप-प्रत्यारोप के बाद राज्य निर्वाचन द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डॉ अशोक भार्गव और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी भी मौके पर पहुंचे। इनके द्वारा कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट और प्रतिनिधि पीयूष बाफना सहित भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय को स्ट्रांग रूम तक ले जाया गया और उस पर लगी सील दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्ट्रांग रूम तक पहुंच पाना आसान नहीं है, क्योंकि यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। ऐसे में यहां पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी की माने तो जिस दरवाजे की सील टूटी होना बताया जा रहा है, वह ऊपर आने का दूसरा रास्ता है। स्ट्रांग रूम के दरवाजे और सील को किसी ने छुआ तक नहीं है।

जिला निर्वाचन अधिकारी की माने तो किसी ने यह अफवाह फैलाई होगी। इस कारण से ऐसी स्थिति निर्मित हुई है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। दोनों दलों के प्रतिनिधियों को संतुष्ट करा दिया गया है। तीन कमरों को स्ट्रांग रूम बनाया गया है, तीनों पर सील लगी हुई दिखा दी गई है। कैमरे भी बंद नहीं हुए हैं, स्क्रीन पर डिस्प्ले नहीं दिखा तो उन्हे लगा कि कैमरे बंद है।

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी एवं प्रतिनिधि पीयूष बाफना ने बताया कि स्ट्रांग रूम पर सील लगी हुई है, लेकिन वहां तक पहुंचने के दो रास्ते हैं। उनमें से एक रास्ते पर दरवाजे पर लगे ताले पर सील लगी थी, वह टूटी है। उस रास्ते को भी प्रशासन को पूरी तरह से बंद रखना चाहिए जिससे कोई भी व्यक्ति आवाजाही न कर सके।


भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस का भ्रम था, जो दूर हो गया है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी सहित अन्य लोगों को साथ लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कराया है, जिस पर सील लगी नजर आई है। सभी सन्तुष्ट हो गए है, आरोप बेबुनियाद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed