फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Computer Baba's car collided with a trolley narrowly survived

मध्यप्रदेश: कम्प्यूटर बाबा की कार ट्रॉले से भिड़ी, बाल-बाल बचे, ड्राइवर घायल 

Mon, 18 Oct 2021 02:42 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 18 Oct 2021 02:42 PM IST
सार

कम्प्यूटर बाबा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की एक सभा में शामिल होने जा रहे थे। उसी समय यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Computer Baba's car collided with a trolley narrowly survived
सड़क हादसे में कंप्यूटर बाबा गंभीर रूप से घायल - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदौर इच्छापुर हाईवे पर सोमवार को ट्राले और कार में भिड़ंत हो गई। जिस कार की भिड़ंत ट्राले से हुई, उसमें कम्प्यूटर बाबा सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कम्प्यूटर बाबा बाल-बाल बच गए। हालांकि, उनके ड्राइवर को चोट आई है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


यह हादसा झिरी गांव के पास करीब 12:30 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, कम्प्यूटर बाबा साधु-संतों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनके साथ पांच लोग और सवार थे। इसी दौरान ट्रॉले का पहिया पंक्चर हो गया और वह असंतुलित होकर कार से टकरा गया। इस हादसे के बाद कम्प्यूटर बाबा काफी घबरा गए और जमीन पर ही लेट गए। हालांकि, बाबा ने इसे हमला बताया है, उन्होंने कहा कि हमें जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


बुरहानपुर के धुलकोर्ट में पूर्व सीएम कमलनाथ ने ली सभा
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को धुलकोट पहुंचे। उन्होंने चुनावी सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कमलनाथ ने कहा कि 21 साल में 8 चुनाव हुए। उसमें से सात बार आपने भाजपा पर भरोसा जताया, लेकिन झूठ बोलने वाली इस पार्टी ने क्षेत्र का विकास नहीं किया। कोरोनाकाल के दौरान कई लोगों की मौत हुई लेकिन सरकार ऑक्सीजन और भारी सुविधाएं होने का दावा करती रही। प्रदेश की स्थिति यह है कि ना तो अस्पताल में डाक्टर है और ना ही स्कूल में शिक्षक। मुख्यमंत्री की स्थिति यह है कि जहां नदी नहीं है वहां भी पुल की घोषणा कर देते हैं। कमल नाथ ने इशारों में लोकसभा उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की बात कही। उन्होंने कहा कि 2 नवंबर के बाद जब आप मुख्यमंत्री नहीं रहोगे तब प्रदेश की जनता आपको याद करेगी। कांग्रेस ने लाखों किसानों का कर्जा माफ किया। पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में बंटी-बबली की सरकार चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed