फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Computer Baba refuses to comment on Sahastrabuddhe on anti-BJP campaign

कम्प्यूटर बाबा के भाजपा विरोधी अभियान पर सहस्त्रबुद्धे का टिप्पणी से इंकार

Wed, 24 Oct 2018 11:38 AM IST
भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Updated Wed, 24 Oct 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Computer Baba refuses to comment on Sahastrabuddhe on anti-BJP campaign
computer baba

मध्यप्रदेश में पिछले 15 साल से सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ प्रसिद्द धार्मिक नेता कम्प्यूटर बाबा के तीखे आरोपों पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने हालांकि सीधी टिप्पणी से इंकार किया लेकिन कहा कि आस्था के विषय में भाजपा की विश्वसनीयता को कोई भी व्यक्ति चुनौती नहीं दे सकता। 

विज्ञापन


कम्प्यूटर बाबा ने शिवराज सिंह चौहान नीत भाजपा सरकार पर धर्मविरोधी होने का आरोप लगाते हुए संतों को लामबंद करने का अभियान मंगलवार से ही शुरू किया। राज्य के विधानसभा चुनाव से महीना भर पहले सामने आये अभियान के बारे में पूछे जाने पर सहस्त्रबुद्धे ने संवाददाताओं से कहा कि मैं इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, क्योंकि हम सभी संतों का सम्मान करते हैं। वैसे जनतंत्र में आंदोलन चलते रहते हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों में शामिल वरिष्ठ नेता ने कहा, समाज में आस्था के विषय में भाजपा की विश्वसनीयता को कोई भी चुनौती नहीं दे सकता। अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम में संशोधनों के खिलाफ अनारक्षित समुदाय के विरोध प्रदर्शन पर सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि कई बार गलत धारणाओं के चलते मन-मुटाव भी होता है और कोई व्यक्ति नाराज भी हो सकता है। लेकिन सामाजिक एकता को बरकरार रखने के लिये हम सभी को परिपक्वता से काम करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2018 में सूबे के आदिवासी बहुल अलीराजपुर को देश का सबसे गरीब जिला बताये जाने को लेकर किये गए सवाल पर भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि मैंने हालांकि संबंधित रिपोर्ट नहीं देखी है। अगर समाज के कुछ वर्ग या इलाके प्रगति की यात्रा में पीछे छूट गये हैं, तो हम उन्हें इस सफर में शामिल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed