फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj Singh Chauhan attacks Rahul Gandhi over made in bhopal line on mobile

सीएम शिवराज ने साधा राहुल पर निशाना, कहा- बीते 70 सालों में मेड इन अमेठी लिखा चार्जर भी नहीं बना पाए

Sat, 29 Sep 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 29 Sep 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chauhan attacks Rahul Gandhi over made in bhopal line on mobile

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मोबाइल वाले बयान पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है, मेड इन मध्यप्रदेश मोबाइल, मेड इन चित्रकूट मोबाइल, भेल के मोबाइल, पता नहीं राहुल और कहां-कहां मोबाइल बनाने की फैक्ट्री लगाने वाले है। राहुल आज भले कुछ भी बोल रहे हैं, पर सच्चाई ये है कि पिछले 70 सालों में 'मेड इन अमेठी' लिखा हुआ 'पतली पिन का चार्जर' भी नहीं बना पाए।'


loader

बता दें कि सीएम ने राहुल के मोबाइल पर मेड इन भोपाल और मेड इन चित्रकूट लिखवाने वाले बयान पर जवाब दिया था। ट्वीटर पर ये जंग यहीं नहीं थमी। सीएम के ट्वीट पर पलटवार करते हुए सांसद कमलनाथ ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'जिन्होंने मध्य प्रदेश के औद्योगिक निवेश के भविष्य को बर्बाद कर दिया, उन्हें पतली पिन का चार्जर बहुत याद आ रहा है। जाती हुई सत्ता के बल पर न इठलाएं और बुधनी की बदहाली की कहानी बताएं। यदि विकास देखना है तो छिंदवाड़ा आ जाएं।'
 


बयानों के बाद राहुल हुए ट्रोल

राहुल के बयानों के बाद उन्हें मेड इन अमेठी हैशटैग के साथ खूब ट्रोल किया जा रहा है। किसी ने साईकिल को जुगाड़ से बाइक बनाकर फोटो पोस्ट की तो किसी ने उड़ते हुए विमान में लटकते लोगों की फोटो पोस्ट कर उसे मेड इन अमेठी बताया। सोशल मीडिया पर इस हैशटैग के साथ न सिर्फ भाजपा ने मेड इन अमेठी का मजाक उड़ाया, बल्कि कमलनाथ सहित कई कांग्रेस नेताओं ने अमेठी का बीएचईएल प्लांट दिखाकर जवाब भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed