फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cm shivraj singh chauhan attack on kamal nath statement of mera bharat covid

पलटवार: कमलनाथ के मेरा भारत कोविड वाले बयान शिवराज सिंह बोले- कांग्रेस को घटिया राजनीति शोभा नहीं देती

Sun, 23 May 2021 01:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 May 2021 01:56 PM IST
सार

कमलनाथ के मेरा भारत कोविड वाले बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है । भाजपा के कई नेताओं ने कांग्रेस और कमलनाथ पर तीखा हमला बोला है। 

विज्ञापन
Cm shivraj singh chauhan attack on kamal nath statement of mera bharat covid
शिवराज सिंह चौहान और सीएम कमलनाथ - फोटो : self

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ के कोरोना संक्रमण पर दिए बयानों से भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के कई नेताओं ने कमलनाथ के बयानों की निंदा की है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। शिवराज सिंह ने एक के बाद एक ट्वीट कर कमलनाथ, सोनिया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। शिवराज सिंह ने ट्वीट किया  'पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ देश का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं। मेरा भारत कोविड जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना और कोरोना का इंडियन वैरिएंट वाला बयान देना क्या कांग्रेस, कमलनाथ और सोनिया गांधी को शोभा देता है? महासंकट की इस घड़ी में कमलनाथ, आप घटिया राजनीति कर रहे हैं'।
विज्ञापन

 

कमलनाथ के बयान पर भाजपा का पलटवार
बता दें कि पिछले दिनों कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हमारे देश की पहचान कोरोना के इंडियन वेरिएंट से हो रही है। दुनिया में भारतीय कोरोना के पर्याय बन गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेरा भारत महान छोड़िए, मेरा भारत कोविड बन गया। कोविड-19 से होने वाली मौतों के बनावटी आंकड़े पेश कर हम पूरे विश्व को धोखा दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed