{"_id":"5b42df564f1c1bfb7e8b50a3","slug":"cm-shivraj-said-cities-of-mp-will-be-better-than-america-congress-said-yet-another-joke","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज बोले- मध्यप्रदेश के शहर होंगे अमेरिका से भी बेहतर, कांग्रेस ने कहा 'एक और मजाक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज बोले- मध्यप्रदेश के शहर होंगे अमेरिका से भी बेहतर, कांग्रेस ने कहा 'एक और मजाक'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने उनके बयान को 'मजाक' करार दिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव से महज चार महीने पहले वादा किया है कि अगले पांच सालों तक राज्य के सभी शहर अमेरिका से भी बेहतर हो जाएंगे। इस पर कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से किया गया यह एक और मजाक है।
विज्ञापन
चौहान ने नगर विकास पर्व कार्यक्रम में कहा कि 'मेरे भाईयों और बहनों आश्वस्त रहो, हम मध्यप्रदेश के शहरों को अमेरिका के शहरों से भी बेहतर बनाएंगे।' उन्होंने आगे कहा कि शहरों का विकास पूरी तरह से चल रहा है और अगले पांच सालों में मध्य प्रदेश के शहर देश के सबसे स्वच्छ, सुंदर और उन्नत शहर होंगे। बता दें कि जब रविवार को मुख्यमंत्री का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कांग्रेस ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से 'अब एक और मजाक'। जिन्होंने मध्य प्रदेश की सड़कों को अमेरिका के मुकाबले बेहतर बताया है। कमल नाथ ने आगे कहा कि चौहान को पहले राज्य के लोगों से पूछना चाहिए कि मानसून के बाद यहां की सड़कों की हालत कैसी होती है।
विज्ञापन
राज्य के कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि चौहान ने लगातार पांच बार विदिशा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है लेकिन अभी भी वहां के कस्बे खंडहर हैं। गुप्ता ने चौहान के लिए आगे कहा कि विदिशा को कम से कम इंदौर जैसा ही बना दीजिए।
