फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj in Action: My resolve to destroy criminals, hunters, crush all those selling illegal liquor

CM Shivraj in Action: मुख्यमंत्री ने कहा- अपराधियों को नेस्तनाबूद करना मेरा संकल्प, शिकारी, अवैध शराब बेचने वाले सबको क्रश कर देना

Mon, 16 May 2022 05:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 May 2022 05:17 PM IST
सार

गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले शिकारियों के एनकाउंटर के बाद रविवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में सीएम ने कह कि मेरा संकल्प है अपराधियों को नेस्तनाबूद करना। शिकारी, अवैध शराब बेचने वाले, जुआ सट्टा खेलने वाले सबको क्रश कर देना है।

विज्ञापन
CM Shivraj in Action: My resolve to destroy criminals, hunters, crush all those selling illegal liquor
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले शिकारियों के एनकाउंटर के बाद रविवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में सीएम ने कह कि मेरा संकल्प है अपराधियों को नेस्तनाबूद करना। शिकारी, अवैध शराब बेचने वाले, जुआ सट्टा खेलने वाले सबको क्रश कर देना है।

विज्ञापन


विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में कहा कि कानून व्यवस्था मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस का काम सभी नागरिकों के लिए शांति से जीने की व्यवस्था करें। मुख्यमंत्री ने बैठक में मौजूद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि अपराधियों को नेस्तनाबूद किया जाए। शिकार करने वाले, जुआ सट्टा चलाने वाले, अवैध शराब का कारोबार करने वाले सभी को क्रश कर देना है। जिसमें दम हो वो फील्ड में रहे। जो कुछ करके दिखा सके ऐसे अफसर चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गुना की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मैं बहुत बेचैन हूं। मेरा संकल्प है किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने पुलिस को अलर्ट रहने और क्विक एक्शन लेने को कहा। ग्वालियर जोन के आईजी के घटना स्थल पर नहीं पहुंचने पर हटाने का जिक्र कर कहा कि अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर दोबारा समीक्षा की जाएगी।



बता दें शनिवार रात को पुलिस और शिकारियों के बीच मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसके बाद देर रात तक घटना में शामिल 4 शिकारियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा था कि अपराधी किसी कीमत पर नहीं बचेंगे। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो इतिहास में उदाहरण बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed