{"_id":"62692a9bc805167b8b0e949b","slug":"cm-shivraj-gets-heat-stroke-bjp-will-not-be-able-to-attend-core-committee-meeting-in-delhi-two-programs-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम शिवराज को लगी लू: दो कार्यक्रम निरस्त किए, आज दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में भाग लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम शिवराज को लगी लू: दो कार्यक्रम निरस्त किए, आज दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में भाग लेंगे
Thu, 28 Apr 2022 02:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:15 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लू लग गई है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री दिल्ली में BJP की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। बुधवार को सीएम के दो कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लू लग गई है। इसके बाद भी गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में BJP की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। स्वास्थ्यगत कारणों के चलते बैठक में शामिल होने पर संशय था। उनका अधिकृत कार्यक्रम जारी हो गया है, जिसमें उनके दिल्ली जाने की पुष्टि हुई है। बुधवार को सीएम के दो कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में हो रही बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दिल्ली पहुंच चुके हैं। सीएम शिवराज की तबीयत खराब होने के चलते बुधवार को मंत्रालय में जल जीवन मिशन की बैठक रद्द कर दी गई है। वहीं सीएम शिवराज बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र भोपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करने वाले थे, यह कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार सुबह 9:40 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। वे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संग़ठन महामंत्री बीएल सन्तोष से मुलाकात करेंगे। बीजेपी ऑफिस की बैठक में भी शामिल होंगे। इससे पहले 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसी दिन शाम को दिल्ली से लौटकर नर्मदापुरम में कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
