फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj gets heat stroke: BJP will not be able to attend core committee meeting in Delhi, two programs canceled

सीएम शिवराज को लगी लू: दो कार्यक्रम निरस्त किए, आज दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में भाग लेंगे

Thu, 28 Apr 2022 02:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 02:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लू लग गई है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री दिल्ली में BJP की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।  बुधवार को सीएम के दो कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
CM Shivraj gets heat stroke: BJP will not be able to attend core committee meeting in Delhi, two programs canceled
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लू लग गई है। इसके बाद भी गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में BJP की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। स्वास्थ्यगत कारणों के चलते बैठक में शामिल होने पर संशय था। उनका अधिकृत कार्यक्रम जारी हो गया है, जिसमें उनके दिल्ली जाने की पुष्टि हुई है। बुधवार को सीएम के दो कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में हो रही बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दिल्ली पहुंच चुके हैं। सीएम शिवराज की तबीयत खराब होने के चलते बुधवार को मंत्रालय में जल जीवन मिशन की बैठक रद्द कर दी गई है। वहीं सीएम शिवराज बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र भोपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करने वाले थे, यह कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार सुबह 9:40 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। वे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संग़ठन महामंत्री बीएल सन्तोष से मुलाकात करेंगे। बीजेपी ऑफिस की बैठक में भी शामिल होंगे। इससे पहले 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसी दिन शाम को दिल्ली से लौटकर नर्मदापुरम में कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed