{"_id":"64366834225a51ce260ff5a7","slug":"cm-shivraj-claims-to-protect-his-nieces-here-the-police-are-accused-of-molesting-a-minor-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम शिवराज भांजियों की सुरक्षा का करते हैं दावा, इधर पुलिस पर ही लगे नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम शिवराज भांजियों की सुरक्षा का करते हैं दावा, इधर पुलिस पर ही लगे नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप
Wed, 12 Apr 2023 01:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:51 PM IST
सार
बड़वानी के राजपुरा में एक नाबालिग ने पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह खेत से लौट रही थी, तब एक एएसआई ने उसके साथ छेड़छाड़ की, वहीं पीड़िता के शोर मचाने के बाद वह भाग गया।
विज्ञापन
नाबालिग ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना योजना को लेकर बहुत आशान्वित हैं। वह मंच से बहनों और भांजियों की सुरक्षा की बात करते हैं। लेकिन उन्हीं के राज में जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े होना लाजमी है। दरअसल मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर थाने में पदस्थ एक एएसआई पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि वह खेत से जब घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार पुलिसकर्मी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ होने पर नाबालिग ने जब हल्ला मचाया तो पास के खेत में काम कर रहे लोग दौड़े। उस समय पुलिसकर्मी वहां से भाग खड़ा हुआ। परिजनों के मुताबिक उन्होंने नामजद शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
बड़वानी के थाना राजपुर में एक नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ पहुंच कर थाने में पदस्थ एएसआई आशीष पंडित के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगाए। पुलिस के अनुसार नाबालिग ने बताया कि वह खेत से घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार पुलिसकर्मी ने उससे छेड़छाड़ की। घबरा कर मौके से भागी लड़की ने शोर मचाया तो पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने देख लिया। जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया। पीड़िता आरोपी पुलिसकर्मी की बाइक का नम्बर 1440 ही देख पाई थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात पुलिस कर्मी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। लेकिन परिजनों ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई की जब उसकी पहचान हो गई है तो अब नामजद एफआईआर की जाए। परिजनों ने बताया कि वे मंगलवार शाम चार बजे के करीब थाने आये, लेकिन पुलिस ने रात में कायमी की। देरी का कारण पुलिस ने महिला पुलिस अधिकारी का न होना बताया। एफआईआर के लिए महिला सब इंस्पेक्टर अन्य थाने से आई जिसके बाद शिकायत दर्ज हो पाई। पुलिस ने फिलहाल 354 सहित पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के बयान दर्ज कर अन्य धाराएं बढ़ाई जाएगी, फिलहाल विवेचना जारी है।
राजपुर थाना प्रभारी यशवंत बड़ोले में बताया कि एक नाबालिग लड़की ने थाने पर शिकायत की गई है कि, वह जब खेत से वापस घर लौट रही थी तब मोटरसाइकिल पर सवार एक पुलिस वाले ने उसके साथ छेड़खानी की है। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है। पीड़िता ने जो गाड़ी नंबर बताया है। उसके मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश की जा रही है। फिलहाल छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।