मध्य प्रदेश में खुलेगा गौ मंत्रालय, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में गौ मंत्रालय की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब गौ संवर्धन बोर्ड से काम नहीं चलेगा। गौमाता और गोवंश के कल्याण के लिए पृथक मंत्रालय खोला जाएगा। इसमें समाज का सहयोग भी लेंगे। प्रदेश में जहां भी जमीन मिलेगी, गौशालाएं और अभ्यारण्य स्थापित किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि दो माह बाद राज्य में विधानसभा के चुनाव हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी पिछले दिनों एलान किया था कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर पंचायत में गौशाला खोली जाएगी। कमलनाथ का कहना है कि प्रदेश में सैकड़ों गौमाता रोज मर जाती हैं। भाजपा केवल बड़ी-बड़ी बातें करती है। जमीन पर कुछ नहीं करती।
Mere mann mein aya ki Cow Protection Board hai par isko pura mantralaya (ministry) hi bana dain: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan at an event in Khajuraho pic.twitter.com/Pa6xxUptyB
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 30, 2018
