Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   cm mohan yadav chhath puja sandhya arghya prempura ghat bhopal

छठ महापर्व: सीएम यादव ने प्रेमपुरा घाट पर अर्पित किया संध्या अर्घ्य, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

Sun, 15 Nov 2026 07:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 07:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के प्रेमपुरा घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने छठव्रती महिलाओं की 36 घंटे की निर्जला तपस्या और प्रकृति के प्रति आस्था को नमन किया।

विज्ञापन
cm mohan yadav chhath puja sandhya arghya prempura ghat bhopal
भोपाल के प्रेमपुरा घाट पर पहुंचे सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के प्रेमपुरा घाट पहुंचकर छठ महापर्व पर भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने छठ पर्व पर व्रत और उपासना करने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जनजातीय गौरव दिवस: धार के डही पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री, माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन परियोजना का किया लोकार्पण
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व अब केवल पूर्वांचल, बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न धर्मों के लोग भी परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ इस पर्व में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा की विशेषता है कि इसमें किसी पुजारी की आवश्यकता नहीं होती। श्रद्धालु अपनी आस्था और विश्वास के साथ सीधे सूर्यदेव की उपासना करते हैं। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और सूर्य को ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत के रूप में नमन करने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की तपस्या को किया नमन
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व पर माताएं और बहनें परिवार की सुख-समृद्धि, सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। परिवार के प्रति उनके समर्पण, अटूट आस्था और तपस्या को वह हृदय से नमन करते हैं।

उन्होंने अपनी ओर से और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से सभी छठव्रतियों को पर्व की बधाई दी। साथ ही कामना की कि छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रदेशवासी आगे भी इसी श्रद्धा, उल्लास और एकजुटता के साथ पर्व मनाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed