फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM meets the injured in Raisen: Announcement of compensation for the dead and injured, Shivraj said criminals will get harsh punishment

CM ने रायसेन के घायलों से की मुलाकात: बोले,अपराधियों को कठोर दंड मिलेगा, मृतक के परिवार को मुआवजे का ऐलान

Sat, 19 Mar 2022 05:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 19 Mar 2022 05:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रायसेन के खूनी संघर्ष में घायलों से हमीदिया अस्पताल पहुंच कर मुलाकात की। सीएम ने मृतक और घायलों के परिवार को मुआवजा राशि देने का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि अपराधियों को कठोर दंड मिलेगा।

विज्ञापन
CM meets the injured in Raisen: Announcement of compensation for the dead and injured, Shivraj said criminals will get harsh punishment
सीएम शिवराज ने घायलों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रायसेन के खूनी संघर्ष में घायलों से हमीदिया अस्पताल पहुंच कर मुलाकात की। सीएम ने मृतक और घायलों के परिवार को मुआवजा राशि देने का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि अपराधियों को कठोर दंड मिलेगा।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार की रात रायसेन जिले की खमरिया ग्राम के पास हुई वारदात के घायलों से हमीदिया अस्पताल जाकर मुलाकात की। चौहान ने कहा कि यह घटना दु:खद है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने घायलों के संपूर्ण बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मृतक राजू आदिवासी के परिवार को 05 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। गंभीर घायल हरि सिंह और रामजी भाई को 02-02 लाख रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। घायल नरेन्द्र की आंख में चोट है, इन्हें भी 02 लाख रूपए की सहायता दी जाएगी। अन्य घायलों को भी 50-50 हजार रूपए की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री चौहान ने सभी घायलों की स्वास्थ्य जांच और संपूर्ण उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी घायलों का इलाज पूर्णत: नि:शुल्क होगा। चौहान ने जीएमसी भोपाल के डीन डॉ. अरविंद राय और आर्थोपेडिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील टंडन से घायलों के उपचार के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कमलेश कुशवाह, हरि सिंह, रामजी भाई, आनंद साहू, राजकुमार, रविन्द्र, महेश नरेन्द्र, हल्के राम, रमेश और अन्य घायलों से उनके बेड तक जाकर कुशलक्षेम पूछी।  कमिश्नर भोपाल गुलशन बामरा घटना स्थल पर रात में ही पहुंच गए थे और उन्होंने वहां की स्थिति का मुआयना कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बामरा घटना स्थल से सीधे हमीदिया अस्पताल पहुंचे और मुख्यमंत्री को उन्होंने घटना से अवगत कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed