फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj Singh Chouhan Meeting On Corona, All Schools from Class 1 To Class 12 Will Remain Closed Till January 31

MP School Closed: मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे, सीएम ने दिए निर्देश

Fri, 14 Jan 2022 02:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 02:44 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें कई पाबंदियां लगाई गई हैं। 15 से 31 जनवरी तक कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan Meeting On Corona, All Schools from Class 1 To Class 12 Will Remain Closed Till January 31
Bhopal: सीएम शिवराज आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ मीटिंग की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें कई पाबंदियां लगाई गई हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 15 जनवरी से 31 जनवरी तक कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, विकासखंड, वार्ड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के मेले चाहे वाणिज्यिक हों या धार्मिक मेलों पर प्रतिबंध रहेगा। कोई जुलूस और रैली, राजनीतिक या सामाजिक सभा भी प्रतिबंधित रहेगी। हॉल के अंदर होने वाले कार्यक्रम में हॉल की क्षमता की 50% ही उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। समस्त राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, मनोरंजन आदि कार्यक्रम अगर खुले में आयोजित किए जाते हैं तो अधिकतम संख्या ढाई सौ रहेगी। बड़ी रैली, बड़ी सभा, बड़े आयोजन अभी प्रतिबंधित रहेंगे। सभी प्रकार की खेल गतिविधियां बिना दर्शकों के की जा सकेंगी। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। प्री-बोर्ड की परीक्षाएं 20 जनवरी से किया जाना प्रस्तावित था उन परीक्षाओं को टेक होम एग्जाम के रूप में आयोजित किया जाए। स्कूलों में इस तरह की व्यवस्था बना ली जाए। हमारी कोशिश आर्थिक गतिविधियां बंद ना हो। नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीनेशन के कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं 
सीएम चौहान ने कहा कि टीकाकरण के लिए शत-प्रतिशत लोगों को कवर करें। कार्य के लिए बाहर जाने वाले लोगों की संख्या की पुष्टि करें। माइग्रेटेड लोगों की सूची बनाएं। टीकाकरण सबसे बड़ी सुरक्षा है। इसकी ग्राम स्तर तक समीक्षा हो। सभी जन प्रतिनिधि इस अभियान से जुडें। सभी के प्रयत्नों और सामूहिक सहयोग से अच्छे परिणाम मिलेंगे। सीएम चौहान ने कहा कि वैक्सीनेशन के कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घर-घर दस्तक दें, टीकाकरण का कार्य पूर्ण हो। वैक्सीन ही कोविड से सुरक्षा का मजबूत कवच है।

बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर में निजी तौर पर अधिक टेस्ट की जानकारी मिलने पर निर्देश देते हुए कहा कि यदि प्राइवेट रूप से टेस्ट हों तो उन्हें भी रिकॉर्ड में लिया जाए। कोविड के 3.3 प्रतिशत मरीज ही एडमिट हैं, चिंता नहीं करना है लेकिन असावधान भी नहीं होना है, व्यवस्थाएं बेहतर बनाकर रखें। इस लहर में सबसे जरूरी है होम आइसोलेशन। होम आइसोलेशन में सावधानी के प्रति जागरूकता फैलाएं। सीएम चौहान ने कहा कि कोविड से तीसरी लहर से मुकाबले की तैयारी चाक-चौबंद और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। टीकाकरण का कार्य निरंतर जारी रहे।

प्रकरण और बढ़ेंगे
उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में अभी तक जो ट्रेंड देखने को मिल रहा है, उसके अनुसार प्रकरण और बढ़ेंगे। हालांकि, संतोष की बात यह है कि संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत कम ही पड़ रही है इसलिए होम आइसोलेशन पर सभी कलेक्टर ज्यादा ध्यान दें। प्रदेश में कोरोना की साप्ताहित संक्रमण दर छह प्रतिशत हो गई है। 


सीएम ने कहा कि घबराना नहीं है, लेकिन सजग रहना है। पूरी व्यवस्थाओं पर नजर हमने डाली है। इस लहर में जो संक्रमित होते हैं उसकी गंभीरता कम है। इस वैरिएंट का असर गले तक ही है। पूरी सजगता से इस लहर का मुकाबला करते हुए कोरोना की महामारी से हमें जीतना है ये हमारा संकल्प है। अब क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी का काम बहुत महत्वपूर्ण है। वह कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन कराना सुनिश्चित करें। जनता के सहयोग से ही हम कोविड की इस लहर से पार पा सकेंगे। सब मास्क लगाकर रखें। पंचायत, ब्लॉक और जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी लोगों को जागरूक करें। ब्लॉक स्तरीय कोविड क्राइसिस कमेटी है। ब्लॉक में टेस्टिंग बढ़वाना है। एक कंट्रोल रूम बना लें जहां चौबीस घंटे कोई न कोई बात करता रहे। ये जनता की सेवा का समय है। ब्लॉक में जहां लगे कोविड केयर सेंटर की जरूरत है वहां तैयार रखें।

 24 घंटे में मिले टेस्टिंग की रिपोर्ट 
सीएम ने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर कोविड टेस्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करें। फीवर क्लीनिक और अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता चेक करें। जो आइसोलेशन में उनकी सतत निगरानी करें और उन्हें आवश्यक चीजें उपलब्ध कराएं। टेस्ट होते रहें। लक्ष्य पूरा हो रहा है कि नहीं यह क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी देखे। कमिश्नर्स को मैं निर्देश दे रहा हूं कि 24 घंटे में टेस्टिंग की रिपोर्ट आ जाए। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखें। सभी उपकरण और आवश्यक व्यवस्थाएं चेक करें। 


प्रकरण बढ़ने की दर दूसरी लहर की तुलना में तीन गुना से अधिक
बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण के प्रकरण बढ़ने की दर दूसरी लहर की तुलना में तीन गुना से अधिक है। दुनिया में एक दिन में 34 लाख केस आ रहे हैं। देश में गुरुवार को दो लाख 64 हजार प्रकरण और मध्य प्रदेश में आज चार हजार 755 केस है। साप्ताहिक औसत दर में छह गुना की वृद्धि हुई है। सक्रिय मामले 21 हजार 394 हो गए हैं। जांच अब 80 हजार प्रतिदिन तक हो रही है।

कुछ जिलों में संक्रमण की दर दस प्रतिशत से ज्यादा है। 96.07 संक्रमित घर पर रहकर उपचार ले रहे हैं।3.3 प्रतिशत मरीज को ही अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ रही है। हालांकि, केंद्र सरकार ने कहा है कि इस स्थिति में कभी भी परिवर्तन हो सकता है। 236 लोग आइसीयू में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सक्रिय प्रकरणों की संख्या भी बढ़ेगी। सचेत और सावधान रहना चाहिए। निश्चिंतता का भाव न रहे। होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों की निगरानी की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए।

4755 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले
मध्य प्रदेश में पाबंदियों के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी होती नजर नहीं आ रही है। गुरुवार को प्रदेशभर में 4755 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इंदौर में 1291 तो भोपाल में 1008 कोरोना संक्रमित मिले हैं। ग्वालियर और जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को ग्वालियर में 570 और जबलपुर में 349 मरीज मिले हैं। गुरुवार को मिले नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 21394  हो गई है। पॉजिटिविटी दर 6 फीसदी पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed