{"_id":"634920213d2f9b516d1ce2d1","slug":"cm-changed-dp-on-the-eve-of-shah-s-program-programs-related-to-hindi-writers-were-invited","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM changed DP: शाह के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर हिंदी से जुड़े कार्यक्रम,साहित्यकारों को आमंत्रित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM changed DP: शाह के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर हिंदी से जुड़े कार्यक्रम,साहित्यकारों को आमंत्रित किया
Fri, 14 Oct 2022 02:32 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:32 PM IST
सार
16 अक्टूबर को भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई की पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इससे पहले शनिवार को हिंदी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर सीएम ने बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सामाजिक क्रांति है, जो मध्य प्रदेश की धरती पर प्रारंभ हो रही हैं। सीएम ने हिंदी में एमबीबीएस की डीपी लगाई।
विज्ञापन
जनता को संबोधित करते सीएम शिवराज सिंह।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू होगी। इसका शुभारंभ रविवार को लाल परेड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिंदी पाठ्यक्रम की किताबों का विमोचन कर करेंगे। इससे पहले प्रदेश सरकार ने हिंदी पाठ्यक्रम के कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की पूर्व संध्या शनिवार को हिंदी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में बैठक की।
बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग समेत सभी विभागों के पीएस समेत सभी जिला प्रशासन प्रशासन के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को हिंदी से जुड़े कार्यकम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें हिंदी प्रेमी समेत प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, समाजसेवी गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
सीएम ने सभी जिलों को कहा कि शनिवार को सभी जिलों में निश्चित स्थानों पर हिंदी के नाम दीपक प्रज्जवलित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में निश्चित संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 16 अक्टूबर को भोपाल में बड़ा कार्यक्रम होंगो। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नर्मदापुरम संभाग के लोग भोपाल आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सामाजिक क्रांति है, जो मध्य प्रदेश की धरती पर प्रारंभ हो रही हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम को लेकर सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी और कवर फोटो बदला है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत पार्टी पदाधिकारियों ने भी डीपी बदली। मंत्री/विधायकों ने भी हिंदी में एमबीबीएस की डीपी लगाना शुरू की।