फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Clashes between Dabangs and Dalits in Kakar village of Agar

MP News: आगर के काकर गांव में दबंगों और दलितों में झड़प, जमकर चली लाठियां, गरबे में बाहर की लड़कियां बुलाने पर

Sun, 02 Oct 2022 05:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Oct 2022 05:35 PM IST
सार

विवाद आगर-मालवा जिले के ग्राम कांकर में हुआ। गरबों में बाहर की लड़कियां बुलाने की बात पर दो पक्ष भिड़ गए। दलितों और दबंगों में जमकर मारपीट हुई। लाठियां चलीं। झगड़े में नौ लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Clashes between Dabangs and Dalits in Kakar village of Agar
गरबे में बाहर की लड़कियां बुलाने पर दो पक्ष भिड़ गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में गरबों में बाहर की लड़कियां बुलाने की बात पर दो पक्ष भिड़ गए। दलितों और दबंगों में जमकर मारपीट हुई। लाठियां चलीं। झगड़े में नौ लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विवाद आगर-मालवा जिले के ग्राम कांकर में हुआ। बताया गया कि गांव में दलित समाज के लोगों ने दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। शनिवार को यहां गरबे के लिए कुछ लड़कियों को गांव के बाहर से बुलवाया गया था। गांव के दबंगों ने यह कहकर कार्यक्रम का विरोध किया कि माता के पंडाल में फूहड़ डांस किया जा रहा है। इसे रोकने वे पंडाल भी पहुंचे थे, पर दलित समाज के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


मामले में दूरसे पक्ष यानी दलित समाज के लोगों का कहना है कि गांव के कुछ दबंग लोग नशे की हालत में पंडाल में पहुंचे थे। वे गरबा कर रही कुछ लड़कियों पर नोट उड़ाने लगे। इसका जब विरोध किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। रात में तो वे लोग चले गए पर अगले दिन विवाद बढ़ गया और जमकर मारपीट हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। विवाद में एक पक्ष के तूफान सिंह, श्यामसिंह, मानसिंह, बालक बाई घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष से सुजान, जगदीश, प्रभू, रम्बाबाई और जगदीश घायल हुए हैं। गरबा करने के लिए लड़कियों को बुलाने की बात पर विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed