फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chouhan vowes to win maximum LS seats in MP

शिवराज ने कहा, अब दिल्ली दूर नहीं

Sun, 08 Dec 2013 05:02 PM IST
अमर उजाला, भोपाल
अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 08 Dec 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
Chouhan vowes to win maximum LS seats in MP

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने का मौका मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीत के लिए जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि अब दिल्ली दूर नहीं है।

विज्ञापन


श्री चौहान ने भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के योगदान को याद किया और उन्हें नमन करते हुए कहा कि वह तो मंदिर के कलश मात्र हैं जबकि कार्यकर्ता ईंट, दीवार और सब कुछ है।
विज्ञापन


'मोदी फैक्टर से मिली भाजपा को जीत'

उन्होने कहा कि आज के चुनाव परिणाम बीमार प्रदेशों की कतार से मध्यप्रदेश को तेजी विकास करते प्रदेशों की श्रेणी में लाने की सरकारी नीतियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद अब केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनवाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने में जी-जान लगाएंगे।

बीजेपी की हैट्रिक, कांग्रेस को सदमा

उन्होने कहा कि केंद्र में मध्यप्रदेश के साथ बहुत भेदभाव किया है, इसलिए केंद्र में भी भाजपा की सरकार बनाकर मध्यप्रदेश के विकास को और तेज करेंगें।

उल्लेखनीय है कि देश के चुनावी इतिहास में अब तक 13 नेता ऐसे हुए हैं जिन्हें लगातार तीन या उससे अधिक बार किसी राज्य का मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला और इस सूची में अब 14वां नाम राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम जुड़ने जा रहा है, जिनके नेतृत्व में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है।


इससे पहले गुजराज के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ऐसा करनामा कर चुके हैं। मोदी साल 2002 से अब तक इस पद पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed