फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chitrakoot mandakini river water level rises flood alert madhyah pradesh news

मध्य प्रदेश: चित्रकूट में फिर उफनी मंदाकिनी, बढ़ते जलस्तर से सहमे लोग; बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

Tue, 01 Sep 2026 02:34 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 01 Sep 2026 02:34 PM IST
सार

Madhya Pradesh News: चित्रकूट में देर रात से हो रही लगातार बारिश के चलते मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ने लगा है। नदी के रौद्र रूप को देखते हुए बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है, जबकि प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
chitrakoot mandakini river water level rises flood alert madhyah pradesh news
मंदाकिनी का रौद्र रूप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में देर रात से एक बार फिर शुरू हुई बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। बीते दिनों मंदाकिनी नदी के रौद्र रूप और बाढ़ से हुई तबाही को लोग अभी भूले भी नहीं हैं कि दोबारा बढ़ते जलस्तर ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन


बढ़ते पानी पर टिकी लोगों की नजर
नदी का पानी बढ़ता देख लोग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी के जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका ने नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोग संभावित खतरे को देखते हुए सतर्क नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

chitrakoot mandakini river water level rises flood alert madhyah pradesh news
सड़कों पर चल रही नाव - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन अलर्ट, बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ी
वहीं, स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। नदी के आसपास और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जा रही है। लोगों से नदी और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने तथा प्रशासन की अपील का पालन करने को कहा जा रहा है।

chitrakoot mandakini river water level rises flood alert madhyah pradesh news
लबालब भरे घाट - फोटो : अमर उजाला
बारिश जारी रही तो और बढ़ सकता है खतरा
लगातार हो रही बारिश के बीच अब सबसे बड़ी चिंता यही है कि अगर बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा, तो मंदाकिनी का जलस्तर और बढ़ सकता है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

chitrakoot mandakini river water level rises flood alert madhyah pradesh news
चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप - फोटो : अमर उजाला
फिर याद आई वो खौफनाक बाढ़
मंदाकिनी का बढ़ता जलस्तर लोगों को एक बार फिर उस खौफनाक बाढ़ की याद दिला रहा है, जिसने चित्रकूट में भारी तबाही मचाई थी। बीते दिनों के हालात से अभी उबर रहे लोगों के बीच नदी का दोबारा बढ़ता पानी चिंता का कारण बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed