{"_id":"6665d0915b768cb88f09c99d","slug":"child-dies-after-drowning-in-water-park-in-chhatarpur-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: वाटर पार्क में डूबने से बच्चे की मौत, घटनास्थल पर नहीं सुरक्षा के इंतजाम; परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: वाटर पार्क में डूबने से बच्चे की मौत, घटनास्थल पर नहीं सुरक्षा के इंतजाम; परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
Sun, 09 Jun 2024 09:26 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 09 Jun 2024 09:26 PM IST
सार
Chhatarpur: छतरपुर के ओरछा रोड थाना अंतर्गत फोरलेन पर बने एक वाटर पार्क में रविवार की सुबह अपने परिजनों के साथ नहाने गए एक 9 वर्षीय बालक की डूबने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
वाटर पार्क में डूबने से बच्चे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर के ओरछा रोड थाना अंतर्गत फोरलेन पर बने एक वाटर पार्क में रविवार की सुबह अपने परिजनों के साथ नहाने गए एक 9 वर्षीय बालक की डूबने के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लाए थे, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजन चिकित्सक की बात से सहमत नहीं हुए और बच्चे को किसी अन्य अस्पताल में ले जाने की बात कहकर बिना पोस्टमार्टम कराए रवाना हो गए। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बच्चे के चाचा बृजेंद्र रैकवार ने बताया कि वह अपने भतीजे हिमांशु उर्फ बाबू पुत्र हरदेव रैकवार निवासी वार्ड नंबर 39 पठापुर रोड छतरपुर के साथ रविवार की सुबह करीब 9 बजे नहाने के लिए महोबा रोड पर फोरलेन के समीप स्थित वाटरलैंड नामक वॉटर पार्क गया था। नहाने के दौरान बाबू गहराई में चला गया और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। जब काफी देर तक बाबू नहीं दिखा तो उसकी तलाश की गई। कुछ देर बार वाटर पार्क के कर्मचारियों की मदद से बच्चे के शव को खोजकर पानी से बाहर निकाला गया। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच परिजनों ने वाटर पार्क प्रबंधन पर आरोप लगाए कि सुरक्षा के इंतजाम न होने के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
इमरजेंसी में पदस्थ डॉक्टर आशीष शुक्ला ने बताया कि बच्चे को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था, हालांकि परिजनों ने उनकी बात नहीं मानी है और किसी अन्य अस्पताल में दिखाने के लिए बच्चे के शव को बिना पोस्टमार्टम के अपने साथ लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर के निर्देशन में वॉटरलैंड वॉटर पार्क सील, दस्तावेज जब्त
कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश पर रविवार को वॉटरलैंड वॉटर पार्क के स्विमिंग पूल में एक बच्चे की डूबने की शिकायत मिलने पर एसडीएम छतरपुर अखिल राठौर द्वारा वॉटर पार्क को सील किया गया।कलेक्टर जीआर ने इस पूरे मामले की जांच करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि खजुराहो झांसी एन.एच. 39 से 100 मीटर अंदर पर स्थित रामाश्रय होटल के पीछे आरजे वॉटरलैंड वॉटरपार्क छतरपुर मौजा सौरा के भूमि खसरा नंबर 163 के अंश भाग रकवा 0.189 में संचालित था। सुबह लगभग 9 बजे हिमांशु उर्फ़ बाबू रैकवार तनय हरदेव रैकवार निवासी हनुमान टौरिया के पीछे पठापुर स्विमिंग पूल में नहाते समय अचेत हो गया। जिसे बाहर निकालकर साथ आए परिजन द्वारा मिशन अस्पताल एवं जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर उक्त वॉटरपार्क को सील किया गया। इस दौरान अनुविभागीय दंडाधिकारी छतरपुर अखिल राठौर, नायब तहसीलदार सौरा इन्दु गौंड एवं प्रभारी थाना ओरछा रोड राजस्व टीम पुलिस बल मौक़े पर उपस्थित रहे। साथ संबंधित वॉटर पार्क के दस्तावेज समक्ष जब्त किए गए।
