मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पहला ट्वीट, लिखा- कोरोना पहले.. बाकी सब बाद में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही शिवराज सिंह चौहान ने अपना पहला ट्वीट किया। इसमें उन्होंंने कोरोना वायरस से मुकाबले को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार रात नौ बजे पद की शपथ ली। उन्हें राजयपाल लालजी टंडन ने शपथ दिलाई।
शपथ लेते ही किया पहला ट्वीट
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही शिवराज सिंह चौहान ने अपना पहला ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आप की शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। मेरी सबसे पहली प्राथमिकता #कोविड-19 से मुकाबला है। बाकी सब बाद में...।
आप की शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 23, 2020
मेरी सबसे पहली प्राथमिकता #COVIDー19 से मुक़ाबला है।
बाक़ी सब बाद में...
बता दें कि शिवरात सिंह चौहान इससे पहले साल 2005 सये 2018 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह लगातार तीन बर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। चौहान 29 नवंबर 2005 को बाबूलाल गौर की जगह पर मध्यप्रदेश के पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।
प्रधानमंत्री मोदी से भी मिली बधाई
शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शिवराज चौहान को बधाई। वह एक सक्षम और अनुभवी प्रशासक हैं जो मध्यप्रदेश के विकास के तत्पर हैं। राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बधाई दी और कहा..
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता कमलनाथ ने भी शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि आने वाले समय में उनकी राजनीति भूमिका क्या और कैसी रहेगी। कमलनाथ ने इसके लिए एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि 'प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में श्री शिवराज सिंह चौहान के शपथ लेने पर मैं उन्हें बधाई देता हूं।
साथ ही उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस सरकार द्वारा विगत 15 माह में शुरू किए गए जनहितैषी कार्यों, निर्णयों व योजनाओं को प्रदेश हित में वे आगे बढ़ाएंगे। आज से हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका का निर्वहन कर नई सरकार के जनहितैषी कार्यों व निर्णयों में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे व सरकार के हर कार्य व निर्णय पर निगाह भी रखेंगे।
प्रदेश हित, जनहित, किसान हित के लिए शुरू की गई हमारी किसी भी योजना व निर्णय को राजनैतिक दुर्भावना से यदि रोका गया तो हम उसे सहन नहीं करेंगे व जनता के साथ मिलकर उचित फोरम पर उसका विरोध भी करेंगे।'
