{"_id":"67df884bdbbc63a1ce073c6f","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-himself-in-chhindwara-police-investigating-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2754387-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: युवक ने की आत्महत्या, भाई घर पहुंचा तो फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: युवक ने की आत्महत्या, भाई घर पहुंचा तो फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस कर रही जांच
Sun, 23 Mar 2025 02:07 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:07 PM IST
सार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हैरी पिछले कुछ समय से तनाव में था। लेकिन, उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया नहीं था। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा के गुलाबरा क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हैरी चौरसिया पिता स्वर्गीय गोपाल चौरसिया के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद कांग्रेस बड़े मंचों से करेगी परहेज, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को हैरी अपने घर में अकेला था। उसका बड़ा भाई देर रात घर लौटा तो उसने देखा कि हैरी फांसी के फंदे पर झूल रहा है। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को सूचित किया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आज से प्रदेश में नया सिस्टम होगा एक्टिव, बढ़ेगा तापमान, 27 के बाद लू चलने के आसार
पुलिस ने घर के आसपास और मृतक के कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले में परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हैरी ने यह कदम क्यों उठाया।
ये भी पढ़ें: विधायक के परिवार से धक्का मुक्की के मामले में प्रशिक्षु IAS को क्लीनचिट, विधानसभा में सरकार का जवाब
हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हैरी पिछले कुछ समय से तनाव में था। लेकिन, उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया नहीं थी। इधर, बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि हैरी अब उनके बीच में नहीं है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बताया कि हैरी एक मिलनसार और खुशमिजाज लड़का था। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से वह कुछ चिंतित और गुमसुम नजर आ रहा था।
ये वीडियो भी देखिए...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
