{"_id":"66d1616cfbd7e406cc097972","slug":"woman-jumps-into-well-with-4-children-locals-save-womans-life-incident-in-tamias-yadav-locality-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2050565-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: पति से विवाद होने पर उठाया खौफनाक कदम, चार बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, सभी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: पति से विवाद होने पर उठाया खौफनाक कदम, चार बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, सभी सुरक्षित
सार
पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने खौफनाक कदम उठाया है। छिंदवाड़ा के तामिया की इस महिला ने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि लोग वहां मौजूद थे, जिन्होंने उन्हें बचा लिया।
विज्ञापन
कूए में कूदी महिला
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में तामिया के यादव मोहल्ला बाजार रोड पर बने एक कुएं में शुक्रवार सुबह एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कूद गई। मामला पारिवारिक विवाद था। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई। महिला और उसके चारों बच्चों की जान बचा ली गई। बचाने में थोड़ी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना इंद्रा कॉलोनी की है। धन्नू मालवी और पत्नी कीर्ति मालवी (35) में पारिवारिक विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में कीर्ति ने चेतन (6 साल), हिमाक्षी (4 साल), प्रथम (2 साल) और एक अन्य डेढ़ साल की बच्ची को लेकर कुएं में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आए और महिला व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण यह कदम उठाया। इस घटना के बाद महिला के परिजन सदमे में हैं। यदि स्थानीय लोग समय रहते यह घटना नहीं देखते, तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। फिलहाल, पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मई में भी सामने आया था परिवार की हत्या का मामला
इससे पहले मई में भी छिंदवाड़ा में सामूहिक हत्याकांड का मामला सामने आया था। परिवार के बेटे ने ही परिवार के आठ लोगों की सामूहिक हत्या कर दी थी। सबको सोते समय कुल्हाड़ी से काट दिया था। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक ने अपने माता-पिता, पत्नी-बच्चे और भाई की हत्या की थी।