Chhindwara News: कांग्रेस विधायक की सादगी, खेतों में महुआ बीनते नजर आए नीलेश ऊइके
विधानसभा की गंभीर चर्चाओं से अलग, विधायक ऊइके का यह सादा और ग्रामीण अंदाज चर्चा में है। कभी वे खेतों में हल चलाते दिखते हैं तो कभी गेहूं की फसल में पानी देते। अबकी बार वे महुआ बीनते दिखे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनीति की चकाचौंध से दूर जब एक विधायक खेतों में महुआ बीनता दिखे तो यह नजारा लोगों के दिलों को जरूर छू जाता है। ऐसा ही कुछ पांढुर्ना जिले में देखने को मिला जब कांग्रेस विधायक नीलेश ऊइके महुआ के पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर महुआ चुनते नजर आए।
ये भी पढ़ें: आज मीन राशि में होगा शनिदेव का प्रवेश, मकर राशि में समाप्त होगी साढ़ेसाती, जानें क्या होंगे बदलाव
विधानसभा की गंभीर चर्चाओं से अलग, विधायक ऊइके का यह सादा और ग्रामीण अंदाज चर्चा में है। कभी वे खेतों में हल चलाते दिखते हैं तो कभी गेहूं की फसल में पानी देते। अबकी बार वे महुआ बीनते दिखे हैं। यह कोई दिखावा नहीं, बल्कि उनकी जड़ों से जुड़ाव का प्रमाण है।
ये भी पढ़ें: प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तापमान में आई गिरावट, एक अप्रैल को हल्की बारिश का अलर्ट
ग्रामीणों के लिए विधायक ऊइके कोई दूर बैठा नेता नहीं, बल्कि उनके अपने हैं। उनकी सहजता और अपनापन ही उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाता है। जहां राजनीति के गलियारों में कई नेता ऊंची गाड़ियों और बड़ी सभाओं में व्यस्त रहते हैं। वहीं, नीलेश ऊइके मिट्टी में बैठकर अपनी संस्कृति से जुड़े नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
महुआ बीनने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग कह रहे हैं कि ऐसे नेता हों जो जनता के बीच रहें।
ये वीडियो भी देखिए...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
