Chhindwara News: छिंदवाड़ा में वायरल रील का नशा पड़ा भारी, सरकारी गाड़ी पर डांस कर बनाया वीडियो, मिली ऐसी सजा
छिंदवाड़ा में तीन युवकों ने इंस्टाग्राम रील के लिए सरकारी वाहन की छत पर डांस किया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की, जुर्माना लगाया और माफीनामा लिया। वाहन बिजली विभाग से जुड़ा था।
विस्तार
सोशल मीडिया की दुनिया में फॉलोअर्स और लाइक्स की भूख अब हदें पार करने लगी है। ताज़ा मामला छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है, जहां तीन युवकों को इंस्टाग्राम पर वायरल रील बनाने की चाहत में कानून तोड़ना भारी पड़ गया। सरकारी वाहन की छत पर चढ़कर रील बनाना युवकों को न केवल शर्मिंदगी का कारण बना, बल्कि उन्हें पुलिस की कार्रवाई का भी सामना करना पड़ा।
घटना छिंदवाड़ा के नागपुर रोड स्थित इमलीखेड़ा अंडर ब्रिज की है। कुछ दिन पहले तीन युवक एक सरकारी कार (MP28ZF6712) को सड़क किनारे खड़ी कर उसकी छत पर चढ़ गए और उनके नशे में... गाने पर थिरकते हुए इंस्टाग्राम रील शूट की। इस वीडियो को 'सददू' नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
ये भी पढ़ें- उपसरपंच ने आदिवासी महिला से प्रेम विवाह किया तो 10 गांवों की पंचायत ने ठोंका 1.30 लाख का जुर्माना
पुलिस ने की कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों की पहचान की गई। आरोपी शादाब अली (20), इशरार (20) और तंजिम खान (23) — तीनों छिंदवाड़ा के सागरपेशा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने मंगलवार रात तीनों को पकड़कर थाने बुलाया, जहां उनसे लिखित माफीनामा लिया गया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
ये भी पढ़ें- BJP नेता पुत्र की बुलेट की आवाज से विवाद, पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, दो को किया लाइन हाजिर
सरकारी वाहन पर चढ़कर बनाई रील
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जिस वाहन पर रील बनाई गई, वह पवन नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है और फिलहाल बिजली विभाग से अटैच है। यानी यह वाहन सरकारी कार्यों के लिए प्रयुक्त हो रही थी, जिसे युवकों ने मनोरंजन का साधन बना दिया।थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
