{"_id":"6ab93326d906a99781032d7a","slug":"two-youths-arrested-with-md-drugs-nagpur-supplier-named-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4772350-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा: एमडी ड्रग्स के साथ दो युवक गिरफ्तार, नागपुर के सप्लायर का नाम सामने आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा: एमडी ड्रग्स के साथ दो युवक गिरफ्तार, नागपुर के सप्लायर का नाम सामने आया
Sun, 27 Sep 2026 09:22 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:22 PM IST
सार
छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस ने सागरपेशा प्राथमिक शाला परिसर से फैजान खान और जैद फराज को 8.05 ग्राम कथित एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों बिक्री के लिए पहुंचे थे। उनके पास से दो मोबाइल और 700 रुपये भी मिले। कुल जब्ती की कीमत करीब 2.24 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले की कोतवाली पुलिस ने सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड से दो युवकों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक एमडी ड्रग्स बेचने के लिए वहां पहुंचे थे। उनके कब्जे से 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर, दो मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2.24 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना बैल बाजार निवासी फैजान खान और हुसैन नगर निवासी जैद फराज सागरपेशा प्राथमिक स्कूल के ग्राउंड में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए मौजूद हैं। सूचना के बाद कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
8.05 ग्राम ड्रग्स और दो मोबाइल जब्त
पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी के दौरान 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर बरामद करने का दावा किया। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, एमडी ड्रग्स की कीमत 24 हजार रुपये और दोनों मोबाइल की कीमत करीब दो लाख रुपये है। कुल जब्ती की कीमत 2 लाख 24 हजार 700 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंदौर: शादी के चार माह बाद युवक ने दे दी जान, सुसाइड नोट में बताई पत्नी के अफेयर की वजह
पूछताछ में नागपुर के व्यक्ति का नाम
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एमडी ड्रग्स पाउडर नागपुर के बाबू उर्फ मारुक खान से खरीदने की बात बताई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस मादक पदार्थ खरीदने और बेचने वाले लोगों की कड़ी खंगाल रही है।
कोर्ट में पेश किए आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों को छिंदवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी, निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, उपनिरीक्षक रंजीत धुर्वे सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस दौरान फैजान पिता एजाज खान (27), निवासी पुराना बैल बाजार, कोतवाली और जैद फराज पिता अब्दुल जमील (25), निवासी हुसैन नगर, को गिरफ्तार किया गया है।
