{"_id":"67cd5da66c112dd175032fee","slug":"two-brothers-along-with-friends-also-attacked-a-youth-who-came-to-save-the-murder-of-the-youth-on-a-minor-matter-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2707992-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: दो सगे भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर मामूली बात पर की युवक की हत्या, बचाने वालों पर भी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: दो सगे भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर मामूली बात पर की युवक की हत्या, बचाने वालों पर भी हमला
Sun, 09 Mar 2025 04:31 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 04:31 PM IST
सार
अमरवाड़ा के जमुनिया गांव में बड़ा देव स्थापना कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी हो गई, जिससे मोहित उइके की मौत हो गई और नरेंद्र उइके गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी गुलशन उइके को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी आदर्श उइके फरार है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
घायल का इलाज
विस्तार
अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम जमुनिया में शनिवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार रात करीब 11 बजे गांव में बड़ा देव स्थापना कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सुकलुढाना निवासी मोहित पिता बबलू उइके कार्यक्रम में शामिल होने आया था। वहां गांव के ही एक युवक ने मोहित के गले में हाथ रखा, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आदर्श उइके और उसके भाई गुलशन उइके ने मोहित से झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते आदर्श ने मोहित पर चाकू से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने आए युवक पर भी हमला
गांव के नरेंद्र उइके ने झगड़ा रोकने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहित और नरेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, दूसरे की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलशन उइके को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी आदर्श उइके फरार है। रविवार सुबह अमरवाड़ा एसडीओपी रविंद्र मिश्रा, नगर निरीक्षक राजेंद्र सिंह धुर्वे और सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।