फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Tigress seen with cubs near Turiya Gate in Pench Tiger Reserve

MP: शावकों के साथ नजर आई बाघिन, पेंच टाइगर रिजर्व में टुरिया गेट के पास दिखा रोमांचकारी दृश्य, वीडियो भी आया

Thu, 12 Dec 2024 05:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Dec 2024 05:28 PM IST
सार

MP: छिंदवाड़ा के पेंच टाइगर रिजर्व में एक बार फिर नन्हें शावकों की किलकारी गूंजी है। लंबे समय के बाद ऐसा दृश्य यहां देखने को मिला, जिसके बाद पर्यटक खुशी से झूम उठे।
 

विज्ञापन
Tigress seen with cubs near Turiya Gate in Pench Tiger Reserve
शावकों के साथ नजर आई बाघिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंच टाइगर रिजर्व में एक बार फिर नन्हें शावकों की किलकारी गूंजी है। यहां की बाघिन लक्ष्मी ने 3 शावकों को जन्म दिया है। जिसके चलते बाघिन 3 नन्हें शावकों के साथ नजर आई, जिन्हें पेंच नेशनल पार्क में घूमने गए पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। दरअसल लंबे समय के बाद ऐसा दृश्य यहां देखने को मिला, जिसके बाद पर्यटक खुशी से झूम उठे। यहां पर लक्ष्मी बाघिन लंबे समय से मूवमेंट कर रही थी, लेकिन शावक नजर नहीं आ रहे थे, आज अचानक पर्यटकों को शावक नजर आए।

विज्ञापन


पहली बार बाघिन के साथ आये नजर
पेंच के पर्यटकों ने बताया कि इस दृश्य को देखकर हम रोमांचित हो उठे। प्रबंधन ने बताया कि 1 से 2 माह के शावक, मांद से निकलने के बाद पहली बार बाघिन के साथ दिखे शावक, टुरिया गेट से प्रवेश करने वाले पर्यटकों को बाघिन और शावकों को एक साथ देखा गया। इसके बाद इस रोमान्च कारी दृश्य को पर्यटको ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे हैं पर्यटक
पेंच नेशनल पार्क में लगातार पर्यटक बढ़ रहे हैं, यहां रोजाना बाहर से सैलानी बाघ का दीदार करने के लिए आ रहे हैं, ऐसे में बाघिन ने तीन शावक को जन्म दिया है तो स्वाभाविक है। यहां पर बाघिन और उसके शावक को देखने के लिए और भी पर्यटक आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed