Chhindwara Accident: निर्माणाधीन कुएं में धंसे तीनों मजदूरों की मौत, 22 घंटे तक चला रेस्क्यू; CM ने जताया दुख
Well under construction collapsed: छिंदवाड़ा में कुआं धंसने से मलबे में दबे तीन मजदूरों को बचाया नहीं जा सका। करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद एनडीआरएफ की टीम ने उनके शव कुएं से निकाले। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपे जाएंगे।
विस्तार
छिंदवाड़ा में एक निर्माणाधीन कुएं के धंसने से तीन मजदूर मलबे में दब गए, 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में तीनों को नहीं बचाया जा सका। करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद एनडीआरएफ की टीम ने उनके शव कुएं से निकाले। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपे जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मजदूरों की मौत पर दुख जताया है। उनके परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात भी कही है।
छिंदवाड़ा जिले अंतर्गत ग्राम खूनाझिरखुर्द में निजी जमीन पर पुराने कुएं के गहरीकरण के दौरान मिट्टी धंसने से हुई दुर्घटना में 3 मजदूरों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस बल, होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू कर मजदूरों को सुरक्षित बाहर… — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 15, 2025
बता दें कि छिंदवाड़ा के खुनाझिर खुर्द गांव में ऐशराव वस्त्राणे के खेत में कुएं को गहरा किया जा रहा था। इसके लिए राजस्थान और भोपाल की टीम को ठेका दिया था। रायसेन और बुधनी से मजदूर यहां काम करने आए थे। मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे खुदाई के दौरान ऊपर से मलबा और पत्थर नीचे आ गिरे। मां-बेटे समेत तीन मजदूर इसमें दब गए थे।
इनकी हुई मौत
- वासिद पिता कल्लू खान, उम्र 18 वर्ष, निवासी- सुल्तानपुर, रायसेन
- राशिद पिता नन्हे खान उम्र 18 वर्ष, निवासी- तुलसीपार, बुधनी
- शहजादी पति नन्हे खान उम्र 50 वर्ष, निवासी- तुलसीपार बुधनी
कैसे हुआ ये हादसा
दरअसल, शहर के पास खुनाझिर खुर्द गांव में एक पुराने कुएं की मरम्मत का काम चल रहा था। मंगलवार को अचानक कुआं ढह गया। कुछ मज़दूर वक़्त रहते बाहर निकल आए, लेकिन तीन मजदूर मलबे में दब गए। इनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल थे। हादसे के बाद से ही बचाव कार्य जारी था। एनडीआरएफ की टीम के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन भी बचाव कार्य में लगा हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
