फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The anti-social elements entered the temple at night and vandalised the statue of Lord Ganesha

Chhindwara: असामाजिक तत्व ने रात में मंदिर में घुसकर श्रीगणेश की प्रतिमा की खंडित, थाने में किया गया प्रदर्शन

Mon, 04 Nov 2024 11:00 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 11:00 AM IST
सार

Chhindwara: श्रीगणेश मंदिर में घुसकर एक असामाजिक तत्व ने भगवान श्री गणेश की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से हिन्दूवादी संघटनों में रोष व्याप्त है। 

विज्ञापन
The anti-social elements entered the temple at night and vandalised the statue of Lord Ganesha
थाने में वबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार रात को शहर के वार्ड क्रमांक 7-8 में स्थित श्रीगणेश मंदिर में घुसकर एक असामाजिक तत्व ने भगवान श्री गणेश की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान मंदिर में उपस्थित प्रत्यक्षदर्शी बुजुर्ग महिला के रोकने पर इस युवक ने जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद वृद्ध ने शोर-शराबा किया। शोर शराबा सुनकर मौके पर वार्डवासी एकत्रित हो गए। तत्काल युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। यह खबर शहर में फैलते ही हिंदू धर्म के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। इस घटना का कड़ा विरोध जताया है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, प्रभारी डीएसपी राजेश कुमार बंजारा घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


हिंदूवादी संगठनों ने घेरा थाना किया प्रदर्शन
इस घटना के बाद हिंदुओं ने जमकर विरोध किया। हिंदूवादी संगठन खासे आक्रोशित है। बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। इधर, प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक हर स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार बंद का एलान
घटना के बाद हिंदूवादी संगठन तथा व्यापारी संगठनों ने सोमवार को नगर बंद का एलान किया है। इसके तहत नगर के सभी प्रतिष्ठान दिनभर बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

आरोपी गिरफ्तार, स्थिति पर नजर
जुन्नारदेव की घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाजार बंद को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
-मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed