फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The accident took place when the in-laws were on their way to bring their wife.

Chhindwara News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, पत्नी को लाने जा रहा था ससुराल

Wed, 28 Aug 2024 11:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2024 11:06 AM IST
सार

छिंदवाड़ा में पत्नी को लेने ससुराल जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए नागपुर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
The accident took place when the in-laws were on their way to bring their wife.
सांकेतिक तस्वीर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन पर्व मनाने अपने मायके गई पत्नी को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाबूटोला के लिए निकले इस युवक को रास्ते में तवा नदी पर तेज रफ्तार में भाग रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को अमरवाड़ा से जिला अस्पताल लाया गया और यहां से नागपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अमरवाड़ा के प्रदीप पिता मुन्ना वर्मा (28) ग्राम धसनवाड़ा का रहने वाला है। वह बीते दिन मंगलवार को पत्नी को लेने के लिए अपनी ससुराल बाबूटोला जा रहा था। मोटर साइकिल से जा रहा था। तवा नदी को पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। हादसे में घायल प्रदीप को जिला अस्पताल से नागपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed