फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Teacher showed pornographic clip to girl students officials started investigation

Chhindwara News: शिक्षक ने छात्राओं को दिखाई अश्लील क्लिप, अधिकारियों ने शुरू की जांच

Wed, 25 Sep 2024 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Sep 2024 08:51 PM IST
सार

घटना के बाद यहां पर जमकर हंगामा हुआ। संकुल प्राचार्य और बीईओ ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया और संबंधित शिक्षक पर तत्काल कार्रवाई करते हुए इस शाला से हटा दिया गया।
 

विज्ञापन
Chhindwara News Teacher showed pornographic clip to girl students officials started investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के शिकारपुर प्राथमिक शाला में बुधवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब स्कूल के शिक्षक पर अश्लील फिल्म दिखाने के आरोप लग गए। घटना के बाद यहां पर जमकर हंगामा हुआ। संकुल प्राचार्य और बीईओ ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और संबंधित शिक्षक पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शाला से हटा दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब यहां पर मैडम गुड टच और बैड टच की जानकारी बच्चों को दे रही थी। तभी एक बच्ची ने कहा कि सर हमारे साथ ऐसी हरकत करते हैं, इसके बाद शिक्षिका हतप्रभ रह गई तथा उसने अन्य स्टॉफ को इसकी जानकारी दी और तो और छात्राओं ने बताया शिक्षक अर्जुन डिगरसे ब्लू फिल्म भी दिखाता था। शिकायत पर बीईओ, बीआरसी और संकुल प्राचार्य ने इस मामले की जांच की है, जिसमें शिक्षक पर कार्रवाई करने शिक्षा अधिकारी को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन


बता दें कि शासकीय प्राथमिक शाला में अर्जुन डिगरसे प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ है। उनकी पदस्थापना को इस स्कूल में महज सात महीने ही हुए है। पढ़ाई के दौरान वह छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था। साथ ही छात्राओं को अश्लील वीडियो भी दिखाता था। हालांकि, छात्राओं में समझ नहीं होने के कारण वह कुछ कह नहीं पाती थी। स्कूल की एक जिम्मेदार शिक्षिका छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में समझा रही थी। तब जाकर यह मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने घर जाकर अपने-अपने माता-पिता को शिक्षक द्वारा की जा रही करतूत के बारे में बताया। इसके बाद माता-पिता सहित ग्रामीण स्कूल पहुंचे। जहां शिक्षक की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो बच्चियों को स्कूल नहीं भेजेंगे। शिकायत के बाद बीईओ, बीआरसी और संकुल प्राचार्य स्कूल पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा जताया। पूछताछ में छात्राओं ने शिक्षक की करतूत का खुलासा किया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैला हुआ है। जांच करने आई टीम शिक्षक को अपने साथ ले गई। जांच के बाद प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दिया है। शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed